13.2 C
London
Monday, March 2, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में दही-हांडी को खेल श्रेणी में मान्यता, नौकरी और बीमा कवर...

महाराष्ट्र में दही-हांडी को खेल श्रेणी में मान्यता, नौकरी और बीमा कवर भी

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रदेश की जनता के लिए बड़ा ऐलान किया। दही-हांडी को खेल श्रेणी में मान्यता दी जाएगी। उन्होंने ‘प्रो गोविंदा’ प्रतियोगिता की घोषणा की और कहा कि खेल श्रेणी के तहत नौकरी भी मिलेगी। शिंदे ने कहा कि हम सभी ‘गोविंदा’ के लिए 10 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में दहीहांडी (गोविंदा) की “प्रो गोविंदा” प्रतियोगिता की घोषणा की। शिंदे ने कहा कि दही हांडी प्रतियोगिता महाराष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान और परंपरा है। प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि सरकार देगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इसे खेल श्रेणी में शामिल किया जाएगा और स्पोर्ट्स कोटे के तहत सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

विधायक प्रताप सरनाइक के मुद्दा उठाने पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि दही हांडी महोत्सव के आयोजकों की मांग है कि राज्य सरकार दही हांडी उत्सव को खेलों में शामिल करे और ‘प्रो गोविंदा’ प्रतियोगिता आयोजित करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पेन और चीन के देशों में इस खेल को खेलों में मानव मीनार (पिरामिड) के रूप में शामिल किया गया है और हमारे यहां कबड्डी, खो-खो और दहीहांडी जैसे खेलों को शामिल किया जाएगा।

गोविंदा को मिलेगा बीमा कवर
शिंदे ने ऐलान किया कि गोविंदा की मृत्यु होने पर वारिस को 10 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। साथ ही, दोनों आंखों या दोनों हाथों, दोनों पैरों या किन्हीं दो महत्वपूर्ण अंगों की विफलता के मामले में उन्हें साढ़े सात लाख रुपये और किसी एक अंग की विफलता या गंभीर चोट के मामले में 5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैंसर अस्पताल का किया निरीक्षण

भोपाल मोहन यादव ने भोपाल स्थित कैंसर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की...

भीकम बनें उपाध्यक्ष,भाजपा जिला भोपाल पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से...

More like this

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...