18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedराजू श्रीवास्तव की तबीयत में सुधार, पत्नी ने बताया सेहत का हाल

राजू श्रीवास्तव की तबीयत में सुधार, पत्नी ने बताया सेहत का हाल

Published on

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर सभी लोग प्रार्थना कर रहे हैं. राजू श्रीवास्तव पिछले 9 दिनों से एम्स में भर्ती हैं. गुरुवार की रात राजू श्रीवास्तव को न्यूरो कार्डियोलॉजी साइंस के आईसीयू में भर्ती किया गया है. रिपोर्ट्स थीं कि राजू श्रीवास्तव का ब्रेन डेड है. वह रिस्पॉन्ड नहीं कर रहा है. अब राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने कॉमेडियन का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट दिया है.

पत्नी का बयान
राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव की तरफ से राजू के मुख्य सलाहकार अजीत सिन्हा ने दावा किया है कि राजू की सेहत में कल की तुलना में आज अच्छा सुधार हो रहा है. सभी से प्रार्थना है कि भगवान से प्रार्थना करें वह ठीक हो जाएंगे. दिल्ली में भर्ती राजू श्रीवास्तव के लिए उनके परिवार की तरफ से एक राहत भरी सूचना राजू के समर्थकों और प्रशंसकों के लिए दी गई है.

कहा जा रहा है कि राजू की जहां कल हालत चिंताजनक हो गई थी, आज उनकी हालत में सुधार हुआ है. यह बात खुद राजू की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने दिल्ली से फोन करके राजू के मुख्य सलाहकार अजीत सिन्हा को दी है. अजीत सिन्हा का कहना है की शिखा भाभी ने मुझे बताया है कि डॉक्टरों ने आज फिर चेकअप करने के बाद जानकारी दी है. कल की तुलना में आज राजू की सेहत में अच्छा सुधार हुआ है. उनका कहना है अब हम सब लोगों को भगवान से प्रार्थना करनी है कि वह राजू को इसी तरह धीरे-धीरे सुधार करके ठीक कर दें.

राजू श्रीवास्तव की तबीयत को लेकर उड़ रहीं अफवाहें
राजू श्रीवास्तव के दोस्त अशोक मिश्रा और मैनेजर राजेश शर्मा ने बताया कि राजू श्रीवास्तव की तबीयत को लेकर जितनी भी अफवाहें उड़ रही हैं और मीडिया में न्यूज आ रही हैं, उन सभी से परिवार आहत है. अशोक मिश्रा ने कहा कि डॉक्टर्स राजू को ठीक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. डॉक्टर्स उन्हें अपनी निगरानी में रखे हुए हैं. डॉक्टर्स ने ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है. न ही कोई बुरी खबर है. कई सारे चैनल्स और मीडिया में राजू के निधन की खबर चली, इसने भाभी को बहुत आहत किया. वह रो रही थीं. बच्चे यंग एज के हैं वे रो रहे हैं. बच्चे कह रहे पापा हमारे सामने हैं और उनके बारे में ऐसी खबर चल रही है. वे लोग काफी अपसेट हैं.

राजू श्रीवास्तव की स्पीडी रिकवरी के लिए फैन्स और परिवार के लोग लगातार दुआ कर रहे हैं. खबरें थीं कि राजू श्रीवास्तव का ब्रेन डेड अवस्था में पहुंच गया है. उनके ब्रेन में दवाइयों और इंजेक्शन की वजह से सूजन आ गई है. कॉमेडियन के मैनेजर राजेश शर्मा ने आजतक संग बातचीत में जानकारी दी कि राजू सारे ऑर्गन ठीक काम कर रहे हैं. स्टेबल हैं सभी चीजें. चीजें पॉजिटिविटी की तरफ बढ़ी हैं. कल उनकी हालत काफी परेशान करने वाली थीं. पहले ब्रेन में सूजन थी, अब वह नहीं है. वह ब्रेन डेड नहीं हैं. वह कोमा-सेमी कोमा की स्थिति में हैं. उनके सारे ऑर्गन चल रहे हैं. बिल्कुल ठीक हैं वह. नए डॉक्टर जो हैं वह मेडिकल ट्रीटमेंट करेंगे तो आगे और बेहतर होने के आसार हैं.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...