8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यहिरासत में लिए गए BJP विधायक टी राजा, मुनव्वर को दी थी...

हिरासत में लिए गए BJP विधायक टी राजा, मुनव्वर को दी थी पीटने की धमकी

Published on

हैदराबाद

स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को धमकी देने के आरोप में हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा विधायक टी राजा सिंह को हिरासत में ले लिया। भाजपा विधायक ने कई बार फारूकी को हैदराबाद में शो करने पर पीटने की धमकी दी थी। हालांकि शुक्रवार को जब वह स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के एक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे तब उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि सिंह ने यहां के निकट माधापुर में कार्यक्रम स्थल को नुकसान पहुंचाने की कथित तौर पर धमकी दी थी। फारूकी का शो शनिवार को निर्धारित है। पुलिस ने बताया कि हैदराबाद के गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र से विधायक सिंह को पुराने शहर के मंगलहाट स्थित उनके आवास से एहतियातन हिरासत में ले लिया गया और उन्हें रिहा कर दिया जाएगा।

विधायक ने सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्य के मंत्री के. टी. रामाराव द्वारा फारुकी को निमंत्रण देने पर आपत्ति जताई। सिंह ने आरोप लगाया है कि फारूकी ने अतीत में अपने शो में हिंदू देवताओं का अपमान किया था और उनके खिलाफ पुलिस में मामले भी दर्ज हुए थे।

इससे पहले भाजपा विधायक ने कहा था कि अगर राज्य सरकार ने मुनव्वर को हैदराबाद में शो करने की इजाजत दी तो वे उस मंच को जला देंगे। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में, हैदराबाद के गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि कॉमेडियन ने हिंदू देवताओं पर मजाक उड़ाया था। उसे हैदराबाद में शो करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...