11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यजन्‍माष्‍टमी पर अखिलेश-शिवपाल में कंस- दुर्योधन के नाम पर वार-पलटवार

जन्‍माष्‍टमी पर अखिलेश-शिवपाल में कंस- दुर्योधन के नाम पर वार-पलटवार

Published on

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव और उनके भतीजे पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के बीच चला आ रहा ‘शीतयुद्ध’ जन्‍माष्‍टमी पर भी जारी रहा। शिवपाल सिंह यादव ने जहां एक पत्र में ‘कंस’ का उल्‍लेख करते हुए संदेश देने की कोशिश की वहीं अखिलेश यादव ने भी उनका नाम लिए बगैर ‘दुर्योधन’ का उल्‍लेख करके पलटवार किया।

अखिलेश ने शुक्रवार को ग्‍वालियर में यादव समाज के समारोह में कहा कि आप सब लोग जानते हैं कि दुर्योधन ने क्या मांगा था, पूरी सेना मांग ली, लेकिन जीत उसी की हुई जहां पर भगवान श्री कृष्ण जी खड़े थे। बता दें कि इसके पहले श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर बधाई संदेश के लिए शिवपाल सिंह यादव द्वारा जारी की गई चिट्ठी को बड़ी सियासी निशानेबाजी के तौर पर देखा जा रहा था।

इस चिट्ठी में शिवपाल ने लिखा कि जब समाज में कोई ‘कंस’ अपने पिता को छल-बल से अपमानित कर पद से हटाकर अनिधिकृत अधिपत्‍य स्‍थापित करता है तो धर्म की रक्षा में मां यशोदा के लाल ग्‍वालों के सखा योगेश्‍वर श्रीकृष्‍ण अवश्‍य अवतार लेते हैं और अपने योग माया से अत्‍याचारियों को दंड देकर धर्म की स्‍थापना करते हैं।

उधर, अखिलेश ने कहा कि सब लोग जानते हैं कि दुर्योधन ने क्या मांगा था, पूरी सेना मांग ली, लेकिन जीत उसी की हुई जहां पर भगवान श्री कृष्ण जी खड़े थे। उन्‍होंने कहा कि देश में जातिगत आधार पर जनगणना होनी चाहिए लेकिन कुछ दल ऐसा नहीं चाहते हैं। जातिगत जनगणना से पता चल जाएगा कि किस समाज की कितनी जनसंख्‍या है। हो सकता है यादव नंबर वन हों।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...