8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयशराब के शौकीनों को लगेगा झटका, अगस्त के अंतिम दिनों में होगी...

शराब के शौकीनों को लगेगा झटका, अगस्त के अंतिम दिनों में होगी शराब की किल्लत!

Published on

नई दिल्ली

नई आबकारी नीति के तहत दिल्ली में 17 नवंबर 2021 से खुली शराब की तमाम प्राइवेट दुकानें इस महीने 31 अगस्त को बंद हो जाएंगी। इन दुकानों से 31 अगस्त तक ग्राहकों को उनकी मनपसंद शराब मिल सके, इसके लिए शराब कारोबारियों के शराब खरीदने की लास्ट डेट 20 अगस्त है। इसके बाद मौजूदा करीब 250 शराब दुकानदार शराब नहीं खरीद सकेंगे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अगस्त के अंतिम दिनों में दिल्ली में शराब की किल्लत हो सकती है। स्टॉक बचने के डर से प्राइवेट शराब कारोबारी ज्यादा शराब खरीदने को तैयार नहीं हैं।

एक्साइज विभाग ने 31 अगस्त तक मांगा बकाया
इधर, एक्साइज विभाग के नए आदेश में तमाम प्राइवेट शराब कारोबारियों से कहा गया है कि उनमें से जिस-जिस की भी सरकार की देनदारी है, वे सभी 31 अगस्त तक चुकता कर दें। इसके बाद ना तो इनके लाइसेंस बढ़ाए जाएंगे और ना ही बचे हुए स्टॉक को कहीं एडजस्ट किया जाएगा। इसलिए सभी अपनी देनदारी चुका दें। वहीं शराब कारोबारियों का कहना है कि उनमें से अधिकतर ने इस महीने की अपनी लाइसेंस फीस जमा नहीं कराई है। इसका कारण है उनकी आबकारी विभाग के पास जमा करोड़ों रुपये की सिक्योरिटी मनी।

फिर हमारी डिपॉजिट मनी कौन देगा?
कारोबारियों का कहना है कि अगर हमने लाइसेंस फीस जमा करा दी तो फिर हमारी डिपॉजिट मनी कौन देगा? अभी पुराने दुकानदारों की भी डिपॉजिट मनी वापस नहीं हो पाई है तो फिर हमारे करोड़ों रुपये कब मिलेंगे, कुछ पता नहीं। विभाग उनके जमा पैसों को ही लाइसेंस फीस में एडजस्ट कर ले तो बेहतर होगा। 1 सितंबर से दिल्ली में पुरानी आबकारी नीति के तहत चार कॉरपोरेशन की सरकारी दुकानें खुलनी शुरू हो जाएंगी।

शराब की 100 सरकारी दुकाने खोली जाएंगी
इसके तहत दिल्ली को अभी की तरह ही 32 जोन में बांटा गया है। इसमें शुरू में एक से नौ जोन में DTTDC से 150 शराब की दुकानें खोलने के लिए कहा गया है। जबकि 10 से 18 जोन के इलाकों में DSIIDC द्वारा 150, 10 से 24 जोन में DCCWS द्वारा 100 और 25 से 30 जोन के इलाकों में DSCSC द्वारा शराब की 100 सरकारी दुकानें खोली जाएंगी।

दावा किया जा रहा है कि शुरुआत में शराब की 500 सरकारी दुकानें खुल जाएंगी, जो दिसंबर तक बढ़कर 700 हो जाएंगी। इन दुकानों को लाइसेंस जारी करने शुरू कर दिए गए हैं। अभी तक करीब 300 दुकानों को लाइसेंस दिए गए हैं। हालांकि, इस मामले में सूत्रों का यह भी कहना है कि दिल्ली में शराब की केवल सरकारी दुकानों से काम नहीं चलेगा। विभाग को कुछ प्राइवेट दुकानें भी खोलनी चाहिए।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...