15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यहिमाचल में 'आफत की बारिश'... कई जगह लैंडस्लाइड, अब तक 22 की...

हिमाचल में ‘आफत की बारिश’… कई जगह लैंडस्लाइड, अब तक 22 की मौत, ऑरेंज अलर्ट जारी

Published on

शिमला,

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश दर्ज की गई है. शिमला में भी मूसलाधार बारिश जारी है. कांगड़ा, चंबा, मंडी में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. राज्य में बीते 24 घंटों में 30 से ज्यादा फ्लैश फ्लड रिपोर्ट हुए हैं. इनमें 22 लोगों की मौत और 6 लापता बताए जा रहे हैं.

मंडी में एक मकान ढहा
मंडी में एक मकान ढहने से 7 लोगों के दबने की सूचना है. 2 लोगों की बॉडीज रिकवर हुई है. कांगड़ा में अग्रेजों के वक्त के एक रेल लाइन का चक्की ब्रिज भी टूट गया है. चंबा में भी कई जगह भूस्खलन की खबरें हैं. राज्य में 30 से ज्यादा जगहों पर नुकसान की रिपोर्ट है.

क्या कह रहा है प्रशासन
प्रधान सचिव राज्यस्व ओंकार शर्मा ने बताया कि राज्य में अब तक मॉनसून सीजन में 225 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 22 लोगों के लापता होने की सूचना है. राज्य की 336 छोटी-बड़ी सड़कें भारी बारिश के बाद बंद हो गई हैं. 1525 ट्रांसफार्मर्स भी बंद हैं. स्थिति पर सरकार ने पूरी तरह से नजर बना कर रखी है. सभी जिला प्रशासन को प्रभावित जगहों पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं.

राज्य सरकार ने हिमाचल आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं से हिमाचल में यात्रा न करने की अपील की है. चंबा में प्रशासन ने पहले ही यात्रा न करने की अपील की थी, लेकिन लोग अपनी मर्जी से यात्रा कर रहे हैं. वहां भूस्खलन में 3 लोगों की मौत रिपोर्ट हुई है.

अगले तीन-चार दिन भी बारिश के आसार
ओंकार शर्मा ने बताया कि बीते साल हिमाचल में मॉनसून सीजन के दौरान सामान्य से कम माइनस 13 से माइनस 26 बारिश हुई थी. जबकि इस साल सामान्य से अधिक बारिश हो रही है. कांगड़ा में सबसे ज्यादा 330 और 346 मिलीमीटर की बारिश रिकॉर्ड हुई है. मौसम विभाग की ओर से भी राज्य में अगले 3 से 4 दिन भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this