16.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedप्रेग्नेंट हैं कटरीना? डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर विक्की संग हुईं स्पॉट

प्रेग्नेंट हैं कटरीना? डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर विक्की संग हुईं स्पॉट

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ काफी लंबे समय से मीडिया की नजरों से गायब हैं. अगर कहीं स्पॉट भी होती हैं तो एयरपोर्ट पर. उसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी कम ही एक्टिव नजर आती हैं. पिछले कुछ समय से कटरीना कैफ के प्रेग्नेंट होने की खबरें तेज हुई हैं. फैन्स भी कयास लगा रहे हैं. कुछ दिनों पहले जब कटरीना कैफ ओवरसाइज कपड़ों में स्पॉट हुई थीं, तब भी लोगों ने उनके हल्के से बेबी बंप को स्पॉट करने की बात कही.

डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुईं कटरीना
अब कटरीना कैफ पति विक्की कौशल के साथ डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुई हैं. हालांकि, कटरीना कैफ किसी गायनोकॉल्जिस्ट के पास नहीं, बल्कि डेंटिस्ट के पास गई थीं. लेकिन फैन्स का फिर भी कहना है कि कटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं, तभी उन्होंने ढीली-ढाली पिंक ड्रेस पहनी हुई है. कटरीना ने तो अपनी प्रेग्नेंसी की कोई गुड न्यूज अभी तक शेयर नहीं की, लेकिन फिर फैन्स को क्यों ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं.

हाल ही में बॉलीवुड लाइफ को सूत्र ने बताया कि कपल डेंटिस्ट के पास गया था और प्रेग्नेंसी का इस बात से कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि, सूत्र ने यह बात भी कन्फर्म नहीं किया है कि कटरीना कैफ सच में प्रेग्नेंट हैं. कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी पिछले साल दिसंबर के महीने में हुई थी. करीबी दोस्त और परिवार की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए थे. रही बात कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की तो एक्ट्रेस और विक्की कौशल, दोनों की ही ओर से अबतक इसपर कोई बयान जारी नहीं किया गया है.

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर योगेन शाह की ओर से बयान आया है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ की जो फोटोज इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, वे दो महीने पुरानी हैं. शुक्रवार के दिन ये फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आईं. योगेन शाह के कंट्रीब्यूटर ने उन्हें यश तस्वीरें भेजी थीं.

कटरीना कैफ की फिल्म ‘फोन भूत’, 4 नवंबर को रिलीज होने वाली हैं. पहले यह फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन डेट को पोस्टपोन किया गया है. अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ से इसकी बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत होनी तय हुई है. इसके अलावा कटरीना कैफ के पास ‘टाइगर 3’ फिल्म भी है, जिसमें वह सलमान खान संग स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी.

कटरीना कैफ और सलमान खान की यह फिल्म ‘टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ का सीक्वल है. वहीं, विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो इनके पास ‘गोविंदा नाम मेरा’, ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ जैसी फिल्में हैं. हालांकि, इनमें से अबतक किसी की रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है. सभी पाइपलाइन में हैं.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...