5.9 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeराज्यमहबूबा ने लगाई विपक्षी एकता की गुहार, इस बात से कांग्रेस पर...

महबूबा ने लगाई विपक्षी एकता की गुहार, इस बात से कांग्रेस पर भड़कीं PDP मुखिया

Published on

नई दिल्ली

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर विपक्षी एकता की गुहार लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने एक्साइज पॉलिसी स्कैम पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस को खरी-खोटी भी सुनाई है। गौरतलब है कि दिल्ली शराब घोटाले के खिलाफ कांग्रेस मुखर है और उसने मनीष सिसोदिया से इस्तीफे की भी मांग की है। इस बात के लिए महबूबा कांग्रेस के खिलाफ भड़क उठीं। वहीं मुफ्ती ने आम आदमी पार्टी को दमदार विपक्ष बताते हुए उसकी तारीफ की है।

कांग्रेस खुद हो चुकी शिकार फिर भी…
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि एक ऐसे वक्त में जबकि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष के खिलाफ हो रहा है, हमें एकजुट रहना होगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद है कि कांग्रेस पार्टी हितों से ऊपर नहीं उठ पा रही है। इसके साथ ही मुफ्ती ने आम आदमी पार्टी को एक अजेय विपक्ष बताया। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने टि्वटर पर लिखा कि कांग्रेस खुद भी ईडी का शिकार बन चुकी है। इसके बावजूद वह भाजपा के प्रोपोगेंडा के सुर में सुर मिला रही है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष की एकता पर जोर दिया।

कांग्रेस ने निकाला था जुलूस
गौरतलब है कि दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने आम आदमी पार्टी ऑफिस के बाहर आज दिन में प्रदर्शन किया था। इस दौरान कांग्रेस ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी में करप्शन और इसके इंप्लीमेंटेशन के आरोपों को लेकर दिल्ली के डिप्टी मनीष सिसोदिया का इस्तीफा भी मांगा। विरोध प्रदर्शन दिल्ली कांग्रेस ऑफिस से आम आदमी पार्टी के मुख्यालय तक जुलूस की शक्ल में निकाला गया। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन’ का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन'...

भजनलाल सरकार में राजस्थान के निर्यात में रिकॉर्ड उछाल: पहली छमाही में ही 50,900 करोड़ के पार पहुँचा आंकड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के निर्यात सेक्टर का निरंतर विकास हो...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

मप्र पुलिस बनेगी ड्रोन पायलट, अपराधियों पर कसेगी नकेल

भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस अब आधुनिक तकनीक के साथ कदमताल करने जा रही है। पुलिस...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...