16.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedतापसी ने KRK को बताया 'मूर्ख', कहा- 'इनका वजूद ही फिल्मों से...

तापसी ने KRK को बताया ‘मूर्ख’, कहा- ‘इनका वजूद ही फिल्मों से है’

Published on

बॉलीवुड में बायकॉट का चलन चल पड़ा है. बड़े-बडे स्टार्स की हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर होती दिखाई दे रही हैं. ऐसे में कमाल आर खान भी अपने तीखे शब्दों से बॉलीवुड एक्टर्स पर हावी होते दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में केआरके ने अनुराग कश्यप की तापसी पन्नू स्टारर फिल्म दोबारा को लेकर ट्वीट किया था. कमाल ने कहा था कि फिल्म के शोज को कैंसिल किया जा रहा है. जिसका जवाब हंसल मेहता ने भी बखूबी दिया था. हंसल मेहता ने कमाल को एक ‘पेड मॉन्सटर’ बताया था. इस ट्वीट वॉर में अब तापसी पन्नू की भी एंट्री हो चुकी है.

तापसी ने केआरके को कहा फूलिश
तापसी ने हंसल मेहता के ट्वीट को डिफेंड किया है. तापसी ने कमाल आर खान के ट्वीट का भी जवाब दिया है. कमाल ने कहा था कि दोबारा के शो कैंसिल हो रहे हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही है. हंसल मेहता के कहने के बाद कि दोबारा ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की है, वो भी केवल 370 स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बाद. तापसी ने कमाल को रिप्लाई दिया- ”सर, कोई फर्क नहीं पड़ता, कि आप कितनी बार एक ही झूठ को बोलते हैं. उससे वो सच नहीं बन जाएगा. और वो लोग जिनका वजूद ही फिल्मों की वजह से है, वो कोशिश कर रहे हैं इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचाने की. वैसे भी दोबारा इनके दिमाग के लिए थोड़ी कठिन फिल्म है तो बेचारे क्या कर सकते हैं.?”

दोबारा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अनुराग कश्यप की डायरेक्टेड फिल्म दोबारा 370 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. इस फिल्म के ओपनिंग कलेक्श की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर इसने 72 लाख की कमाई की है. फिल्म अब तक 85 लाख की कमाई कर चुकी है. जो कि फिल्म के स्क्रीन काउंट के हिसाब से ठीकठाक कमाई है. फिल्म महज 30 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है. ये डेढ़ घंटे की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. बॉक्स ऑफिस पर जहां 135 करोड़ के बजट में बनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा ढेर हो रही है, वहीं दोबारा ने उनके मुकाबले डिसेंट कमाई की है.

फिल्म को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. दोबारा को सभी क्रिटिक्स और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से भी काफी अच्छे रिव्यूज मिले हैं. पहली स्किनिंग में ही जनता ने फिल्म को बेहतर बताया था. हालांकि, बात अगर सिर्फ इस फिल्म के आंकड़ों कि की जाए तो फिल्म बेहतरीन होने के बावजूद अपनी लागत निकालने में असफल होती दिख रही है. दोबारा से उम्मीद की जा रही थी कि वो अच्छा बिजनेस कर लेगी. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक तापसी कि इस फिल्म ने पिछली रिलीज शाबाश मिठू से बेहतर बिजनेस किया है. शाबाश मिठू भी 30 करोड़ के बजट में ही बनाई गई थी, पर इस फिल्म ने पहले दिन 40 लाख का ही बिजनेस किया था. कुल मिलाकर तापसी की इस स्पोर्ट्स फिल्म ने 2 करोड़ 23 लाख का ही बिजनेस किया था.

कुछ दिन पहले ही फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी एक नोट शेयर कर कहा था कि- ”हम शुक्रगुजार है कि फिल्म को आखिर लोगों को पसंद तो आ रही है. फिल्म के लिए जनता का प्यार, उनका पॉजिटिव रिव्यू भी बहुत है. इस संकट के दौर में. सर्वाइव करने के लिए सेफ प्ले करना ही हमारे पास ऑप्शन है. फिर फर्क नहीं पड़ता कि बॉक्स ऑफिस रिजल्ट क्या कहते हैं.”

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...