16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorized'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट पर बोले अनुपम खेर- हर किसी को...

‘लाल सिंह चड्ढा’ के बायकॉट पर बोले अनुपम खेर- हर किसी को अपनी बात कहने का हक है

Published on

आमिर खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ काफी विवादों में रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म के बहिष्कार किए जाने की मांग चल रही थी। अब फिल्म ने रिलीज के एक हफ्ते बाद कुछ खास बिजनस नहीं किया है। आमिर खान की फिल्म के विरोध पर कई बॉलिवुड सितारों ने अपनी राय रखी है। अब इस मुद्दे पर अनुपम खेर ने पहली बात अपना रिएक्शन दिया है।

लोग चाहते थे कि उनकी फिल्म कॉन्ट्रोवर्सी में आ जाए
अनुपम खेर ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी फिल्म के खिलाफ बायकॉट ट्रेंड चलने से उनके बिजनस पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ से बात करते हुए अनुपम ने कहा, ‘बायकॉट से पिक्चर नहीं चलती ऐसा बेवकूफाना है। 2-3 साल पहले फिल्म के मेकर्स चाहते थे कि उनकी फिल्में किसी तरह किसी विवाद में आ जाए ताकि लोग उसे देखें। यार कुछ कॉन्ट्रोवर्सी निकल ऐ, कुछ वायरल हो जाए तो ये पिक्चर हमारी चल जाए। मुझे पता है कि मैं भी इस सिस्टम का हिस्सा हूं। अब ये बायकॉट का ट्रेंड चल रहा है तो इससे कितना फर्क पड़ता है? ‘

आमिर के बयान के बाद भी हिट हुई थी ‘दंगल’
अनुपम खेर ने आमिर के बारे में बात करते हुए आगे कहा, ‘हम हाल में Aamir Khan के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने साल 2015 में अपनी फिल्म दंगल के रिलीज होने के बाद कुछ बयान दिए थे और फिल्म भारत की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई। क्या इससे फिल्म की पॉपुलैरिटी और सफलता पर कोई फर्क पड़ा? हर किसी को अपनी बात रखने की आजादी है। अगर कुछ लोगों को लगता है कि वे किसी खास फिल्म को नहीं देखना चाहते हैं तो यह उनका अधिकार है। अगर एक फिल्म अच्छी होती है तो ऑडियंस उसे पसंद करती है और ऐसा कोई कारण नहीं हो सकता फिल्म न चले।’

‘द कश्मीर फाइल्स’ के बारे में तो नहीं हुए थे बहुत ट्वीट
Anupam Kher की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को सरकार से मिले समर्थन के मुद्दे पर उन्होंने कहा, ‘हर किसी आलोचक को जवाब नहीं दिया जा सकता। अगर मोदी जी का समर्थन काफी होता तो उनकी बायॉपिक सबसे बड़ी हिट फिल्म होती। लोग जो कुछ ऐसी बातें बोल रहे हैं, वो किसी से भी जाकर पूछ सकते हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बारे में बहुत लोगों ने ट्वीट नहीं किया था लेकिन काफी लोगों ने हालिया रिलीज फिल्म के बारे में ट्वीट किया था। यह बातें बचकाना है। जब हमारी फिल्म चलती है तो सब ठीक है और जब हमारी पिक्चर नहीं चलती तो सब इस पर दो या बीजेपी के लोग हैं, ये मोदी जी के लोग है।’

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...