7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलएशिया कप में मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा रच देंगे इतिहास,...

एशिया कप में मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा रच देंगे इतिहास, कोई नहीं कर पाया है ऐसा

Published on

नई दिल्ली

एशिया कप 2022 की शुरुआत इसी महीने यूएई में 27 अगस्त हो रही है। भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में अपना पहला मैच चीर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ 28 अगस्त को दुबई में खेलने उतरेगी। टीम इंडिया एशिया कप की डिफेंडिंग चैंपियन हैं। आखिरी बार भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ही बांग्लादेश को फाइनल में हराकर खिताब अपना कब्जा जमाया था। इसके साथ ही अब रोहित शर्मा जैसे ही एशिया कप में टीम इंडिया के लिए मैदान पर उतरेंगे उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।

दरअसल रोहित शर्मा लगातार सात बार एशिया कप में खेलने वाले पहले क्रिकेट बन जाएंगे। रोहित 2008 से लगातार इस टूर्नानेंट में खेलते आ रहे हैं। वहीं वह इस टूर्नामेंट में अबतक कुल 32 मैच खेल चुके हैं। रोहित एशिया कप के में वनडे फॉर्मेट में कुल 22 जबकि टी20 में वह 10 मैच खेल चुके हैं। एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा ने 22 मैचों में कुल 745 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका औसत 46.56 का रहा है और उन्होंने भारत के लिए इस टूर्नामेंट में नाबाद 111 रनों की पारी खेली है। हालांकि 2016 के बाद एशिया कप के मुकाबले टी20 फॉर्मेट में बदल दिया गया।

एशिया कप का आयोजन हर दो साल में किया जाता है। कोरोना महामारी के कारण 2020 में इसे आयोजित नहीं की गई थी। वहीं एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम के रोहित शर्मा अब तक कुल 10 मैचे खेले हैं जिसमें उन्होंने 31.10 की औसत से 311 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 89 रन का रहा है।

ऐसे में एक बार फिर से रोहित शर्मा के पास मौका होगा कि वह एशिया कप में भारत के धमाकेदार प्रदर्शन करें। रोहित हाल ही में भारत के वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दौरे टीम में शामिल नहीं किए गए थे। उन्हें इंग्लैंड दौरे के बाद आराम दिया गया था। इस तरह एशिया में वापसी के साथ ही उन पर धमाकेदार प्रदर्शन की चुनौती जरूर होगी।

भारत के सामने पाकिस्तान की सबसे मजबूत चुनौती
एशिया कप 2022 में भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसी टीम में हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट में भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती पाकिस्तान की होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में कुल 14 मैच खेले गए हैं जिसमें टीम इंडिया ने 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं पाकिस्तानी टीम को सिर्फ पांच में जीत मिली है।एशिया कप में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला ऐसा भी रहा जो बारिश के कारण रद्द हो गया था। ऐसे में अब एशिया कप के इस एडिशन में भी भारत और पाकिस्तान के बीच एक रोमांचक जंग देखने को मिल सकती है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...