16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedIndiGo के विमान में बजा धुंआ उठने का अलार्म, कोलकाता में इमरजेंसी...

IndiGo के विमान में बजा धुंआ उठने का अलार्म, कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग

Published on

कोलकाता,

देश में हवाई यात्रियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा हुआ है. एक के बाद एक विमानों में आ रही तकनीकी खराबी, इमरजेंसी लैंडिंग इत्यादि की खबरें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला सस्ती फ्लाइट सर्विस देने वाली IndiGo एयरलाइंस का है. कंपनी की दिल्ली से उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट की कोलकाता में फुल इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.

जानकारी के मुताबिक विमान के कारगो में धुंआ उठने का अलार्म बजा, इसके बाद पायलट ने Mayday जैसा आपातकाल संदेश जारी कर दिया. रेडियो पर पायलट का ये संदेश मिलने के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. बाद में जांच करने पर पता चला कि अलार्म गलती से बजा था. हालांकि लैंडिंग के वक्त विमान में सवार 165 यात्रियों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं हुआ और उन्हें सुरक्षित उतार लिया गया. दोपहर में इस घटना के बाद फ्लाइट को वाराणसी रवाना कर दिया गया.

हाल में इंडियन एयरलाइंस कंपनियों की फ्लाइट की दिक्कतें बढ़ी हैं. कुछ दिन पहले Go First की एक फ्लाइट की कोयंबटूर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी. विमान में ओवरहीट का अलार्म बजने के बाद आनन-फानन में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी. ये फ्लाइट बेंगलुरू से मालदीव जा रही थी. इसमें उस वक्त 92 यात्री सवार थे.

विमानों में आ रही तकनीकी दिक्कतों को लेकर जब नागरिक विमानन मंत्रालय से संसद में सवाल किया गया, तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए. राज्य मंत्री वी. के. सिंह (V K Singh) ने राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए बताया कि बीते एक साल (1 जुलाई 2021 और 30 जून 2022 के बीच) में भारतीय एयरलाइन कंपनियों के विमानों में कुल 478 खराबियां (Glitches) आई हैं. इनमें अकेले एअर इंडिया (Air India) ने इस अवधि में 184 खामियों का सामना किया है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...