18 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeखेलचीटिंग से जीता PAK? नीदरलैंड्स के खिलाफ 'बीमर' पर विवाद, भड़के फैन्स

चीटिंग से जीता PAK? नीदरलैंड्स के खिलाफ ‘बीमर’ पर विवाद, भड़के फैन्स

Published on

नई दिल्ली,

एशिया कप 2022 से पहले पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड्स में वनडे सीरीज़ खेल रही है. तीन वनडे मैच में पाकिस्तान की ही जीत हुई है और नीदरलैंड्स ने कड़ा मुकाबला किया है. रविवार को इस सीरीज़ का तीसरा मैच खेला गया, जिसमें पाकिस्तान ने 9 रनों से जीत हासिल की. लेकिन इस मैच को लेकर एक विवाद हो गया, जो अंपायरिंग को लेकर रहा.

मैच जब रोमांचक मोड़ पर था और अपने आखिरी पलों में था, उस वक्त एक बीमर बॉल को अंपायर ने नो-बॉल ना देकर वाइड करार दिया. जिसपर फैन्स भड़क गए और आरोप लगा रहे हैं कि अगर नो-बॉल मिलती तो फ्री-हिट मिल सकती थी और मैच का नतीजा कुछ भी हो सकता था. सोशल मीडिया पर फैन्स ने पाकिस्तानी टीम पर चीटिंग का आरोप लगाया है.

तीसरे वनडे में ऐसा क्या हुआ?
पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच हुए तीसरे वनडे मैच में मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी की. पाकिस्तान ने कप्तान बाबर आज़म की बेहतरीन पारी के दमपर 206 रनों का स्कोर बनाया. नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान की हालत खराब कर दी थी यही कारण रहा कि बड़ी मुश्किल से इतना स्कोर बन पाया, सिर्फ बाबर आजम ही 91 रनों की पारी खेल पाए और बाकी बल्लेबाज फेल साबित हुए.

जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 197 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई और 9 रनों से मैच हार गई. ये मुकाबला आखिरी ओवर तक गया था, नीदरलैंड्स की ओर से विक्रमजीत सिंह ने 50 और टॉम कूपर ने 62 रनों की पारी खेली. टॉम कूपर जबतक क्रीज़ पर थे, तब लगा कि नीदरलैंड्स इस मुकाबले में उलटफेर कर सकती है और पाकिस्तान की हार हो सकती है.

टॉम कूपर का विकेट और वो ‘बॉल’
नीदरलैंड्स की पारी के 46वें ओवर में टॉम कूपर का विकेट गिरा. 45.4वीं बॉल पर मोहम्मद वसीम की बॉल पर कूपर अपना कैच थमा बैठे. लेकिन इसकी अगली ही बॉल पर एक बवाल हो गया, मोहम्मद वसीम ने यहां एक फुलटॉस बॉल डाली और उस वक्त लोगन वैन बीक स्ट्राइक पर थे. यह बॉल उनकी कमर की ऊंचाई से भी ऊपर गई थी, लेकिन अंपायर ने इसे नो-बॉल ना देकर वाइड बॉल दे दी.

इसी को लेकर फैन्स का गुस्सा फूटा है, क्योंकि यह एक बीमर बॉल थी. नियम के मुताबिक, जब कमर की ऊंचाई से ऊपर बॉल जाती है तो वह नो-बॉल होती है. जब यह ओवर शुरू हुआ था तब नीदरलैंड्स को 30 बॉल में 35 रन चाहिए थे, इतने करीबी मैच में अगर उसे नो-बॉल और फ्री-हिट मिलती तो काफी फायदा होता, लेकिन अंपायर का फैसला उसके हक में नहीं गया.

यह मैच आखिरी ओवर तक गया, नीदरलैंड्स को 6 बॉल में 14 रनों की ज़रूरत थी. पहली बॉल पर ही चौका आ गया, ऐसे में 5 बॉल में 10 रन चाहिए थे. लेकिन अगली ही बॉल पर विकेट गिरा और नीदरलैंड्स की टीम ऑलआउट हो गई. ऐसे में पाकिस्तान ने राहत की सांस ली और उसने 9 रनों से इस मैच की जीता.

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...