10.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यबच्चे हो जान लो, गांवों में रोड बनाने का निर्णय अटल जी...

बच्चे हो जान लो, गांवों में रोड बनाने का निर्णय अटल जी ने लिया, BJP नेता के हंगामे पर उखड़े CM नीतीश

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव के दौरान बीजेपी पर जमकर बरसे। सीएम नीतीश ने कहा कि जो चीज हम शुरू से कहते रहे, लेकिन मेरी कोई बात नहीं सुने। 2017 में जब आप लोग (बीजेपी) साथ आए उससे पहले ही 7 निश्चय का निर्णय ले लिया गया था। उसी में हर घर नल योजना शामिल थी। जब केंद्र ने हर घर नल जल योजना को लागू किया तो केंद्र वाले कहते रहे कि इसे केंद्र का मान लीजिए, लेकिन हम तैयार नहीं हुए। 2020 में फिर कहा गया कि पैसा लीजिए और इस योजना को केंद्र का मान लीजिए, लेकिन फिर हम नहीं माने। यहां जो हमारे पुराने साथी बैठे हैं क्या उनको मालूम नहीं है, अब कौन गांव बचा है जहां रोड नहीं पहुंचा। यहां आठ साल की केंद्र सरकार के चलते रोड नहीं है।

नीतीश के इतना कहते ही बीजेपी के विधायक हंगामा करने लगे। इसपर नीतीश कुमार ने कहा, ‘बच्चे हो जान लो, ग्रामीण इलाकों में रोड बनाने का निर्णय श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने लिया।’ सीएम ने आगे कहा कि हम वाजपेयी की सरकार में थे। जब हम जनता दल से अलग हो गए थे तो वह मुझे कितना मानते थे। केंद्र में वाजपेयी, आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जी ने तय किया था हम लोग गांव में विकास को पहुंचाएंगे। यह कोई आज की सरकार का कुछ नहीं है। सीएम नीतीश जब भाषण दे रहे थे, तब बीजेपी विधायक नितिन नवीन काफी टोका टोकी कर रहे थे। इसी पर नीतीश उन्हें बच्चे कहकर संबोधित करने लगे।

इससे पहले सीएम नीतीश ने कहा कि हमने पटना यूनिर्वसिटी को सेंट्रल यूनिर्वसिटी का दर्जा देने की मांग की, लेकिन नहीं माने। आज तो आप केंद्र में हैं आप यह काम कर दीजिए और आप इसका क्रेडिट ले लीजिएगा।

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले चार पार्टी थी, आज सात पार्टियों का समर्थन मिला और सरकार बनी। बीते विधानसभा चुनाव में कम सीटें मिलने पर कहा था कि मुख्‍यमंत्री नहीं बनेंगे, लेकिन बीजेपी के दबाव में मुख्‍यमंत्री बने। सीएम नीतीश ने कहा कि एनडीए की सरकार में केवल दो पुराने लोगों को फिर मंत्री बनाया। सुशील मोदी को डिप्‍टी सीएम नहीं बनाया। पटना विवि को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने की बात नहीं मानी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी विधायक नितिन नवीन से कहा कि मेरे खिलाफ बोलो तभी केंद्र आगे बढ़ाएगा। कहा बच्चे हो जान लो जरा। आरसीपी को लेकर भी हमला किया। बचौल की टोकाटोकी पर कहा कि आप से कुछ कह रहे हैं? हम तो दिल्ली से कह रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2020 विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में जब एनडीए की सरकार बनी तो बीजेपी कोटे से केवल दो पुराने लोगों को मंत्री बनाया गया। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी को डेप्युटी सीएम नहीं बनाया गया। पटना विवि को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने की बात नहीं मानी गई।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...