4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यतेजस्वी का दावा कितना सही? CBI सूत्रों ने कहा- नहीं हुई छापेमारी...

तेजस्वी का दावा कितना सही? CBI सूत्रों ने कहा- नहीं हुई छापेमारी के दौरान कोई भी गलती

Published on

नई दिल्ली

बिहार में सीबीआई की छापेमारी के बाद राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि कई आरजेडी नेताओं के यहां छापे मारे जा रहे हैं और मेरा नाम मामले में घसीटा जा रहा है। साथ ही उनकी ओर से कई दावे भी किए गए। वहीं सीबीआई के शीर्ष सूत्रों ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दावों को खारिज कर दिया है और कहा है कि जांच एजेंसी की ओर से छापेमारी को लेकर कोई गलती नहीं हुई है। आरजेडी के तीन वरिष्ठ नेताओं और अन्य स्थानों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नौकरियों के बदले जमीन मामले में छापेमारी की, जिसमें यूपीए 1 सरकार में रेल मंत्री के रूप में पार्टी के संरक्षक लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल के दौरान अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था।

सर्च ऑपरेशन को दिल्ली, गुरुग्राम, पटना, कटिहार और मधुबनी में विभिन्न स्थानों पर अंजाम दिया गया। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिना किसी आधार के कहा गया कि गुरुग्राम में एक मॉल पर सीबीआई ने छापा मारा है, वह मॉल उनका (तेजस्वी) है। तेजस्वी यादव ने कहा कि मीडिया को कुछ पड़ताल करनी चाहिए। यह (मॉल) हरियाणा के किसी व्यक्ति का है और इसका उद्घाटन भाजपा के सांसद ने किया था।

वहीं सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि जिन जगहों पर छापे मारे गए थे, वे अच्छी तरह से वेरिफाई थे और एजेंसी द्वारा कोई गलती नहीं की गई। सीबीआई सूत्रों की ओर से कहा गया है कि लगभग 200 प्रॉपर्टी की सेल डीड मिली है। सीबीआई को हालांकि छापे से पहले केवल तीन सेल डीडी के बारे में ही पता था। आय से अधिक संपत्ति का पता चला है और यह सब संभवत: जमीन के बदले रोजगार के मामले से जुड़ा हो।

आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए नौकरी के बदले कथित जमीन घोटाला हुआ और सीबीआई ने इस मामले में जांच तेज कर दी है। यह आरोप लगाया गया है कि लालू और उनके परिवार के सदस्यों को रेलवे की नौकरी देने के लिए रिश्वत के रूप में जमीन और संपत्ति मिली।

छापेमारी को लेकर तेजस्वी यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी राजनीतिक विरोधियों से बदला लेने के लिए तीन जमाई (ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग) का इस्तेमाल कर रही है। तेजस्वी ने कहा कि पूरा देश हमें उम्मीद की नजर से देख रहा है। उन्हें अधिक से अधिक छापेमारी करने दें। 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए टोन सेट कर दिया गया है।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...