9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedसुकेश ने जिन्हें गिफ्ट दिए, वो गवाह बने, मुझे आरोपी बनाने की...

सुकेश ने जिन्हें गिफ्ट दिए, वो गवाह बने, मुझे आरोपी बनाने की कोशिश: जैकलीन

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने 28 अप्रैल को ईडी द्वारा संपत्ति के अस्थायी तौर पर अटैच किए जाने पर अपना जवाब दाखिल किया है. जैकलीन के वकील की ओर से कहा गया है कि बैंक में एफडी की राशि जो आदेश के तहत अटैच की गई हैं, उनका अपराध से कोई संबंध नहीं है और न ही फिक्स्ड डिपोजिट अपराध की कथित आय का उपयोग करके की गई है. ईडी कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज मामले की जांच कर रही है.

ईडी ने बताया था कि एक विदेशी नागरिक होने की वजह से इस बात की पूरी संभावना है कि वह देश छोड़ सकती हैं और मुकदमे के पूरा होने के समय अपराध की आय जब्ती के लिए उपलब्ध नहीं होंगी. जैकलीन के वकील प्रशांत पाटिल ने जवाब में एक चार्ट दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि पैसे का स्त्रोत क्या है. इसमें अधिकांश पहले की जमा राशि से परिपक्वता राशि है. ये डिपोजिट अगस्त 2021 से जनवरी 2022 के बीच के हैं.

जैकलीन ने हमेशा जांच में किया सहयोग
जैकलीन का कहना है कि उन्होंने हमेशा जांच एजेंसियों के साथ सहयोग किया है और सभी समन के बाद पूछताछ में शामिल हुई हैं. उन्होंने कहा, ‘उनके पास जितनी जानकारी थी, उन्होंने ईडी को सौंप दी है. एजेंसियां ये नहीं समझ पाईं कि उसे इस मामले में जबरन शामिल किया गया, वह मुख्य आरोपी चंद्रशेखर द्वारा अपनाए गए तौर-तरीकों का शिकार हैं. अभियोजन पक्ष के पूरे मामले को दलीलों के लिए सच मानते हुए भी उसके खिलाफ पीएमएलए या लागू किसी अन्य कानून के तहत कोई मामला नहीं बनता है.”

ईडी पर लगाया अलग तरह का व्यवहार करने का आरोप
इसके साथ ही जैकलीन ने जवाब में लिखा है कि उनके साथ अलग तरह का व्यवहार किया जा रहा है, जबकि वह सुकेश चंद्रशेखर के अन्य पीड़ितों और अभिनेता नोरा फतेही जैसे गवाहों के समान हैं.जवाब में कहा गया है, “आश्चर्य की बात यह है कि फर्नांडीस की तरह नोरा फतेही को भी मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने धोखा दिया था. कई हस्तियों जिन्हें चंद्रशेखर की ओर से उपहार मिले थे, उन्हें गवाह बनाया गया है, जबकि उसे एक आरोपी के रूप में घसीटने की मांग की जाती है. यह स्पष्ट रूप से जांच एजेंसी की ओर से एक दुर्भावनापूर्ण प्रेरित और पक्षपातपूर्ण नजरिए को दर्शाता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.”

सुकेश से गिफ्ट लेकर फंसीं जैकलीन
ED के मुताबिक, ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जबरन वसूली के पैसों से जैकलीन को 5.71 करोड़ के गिफ्ट्स दिए थे. सुकेश ने जैकलीन के फैमिली मेंबर्स को भी महंगे तोहफे दिए थे. परिवार को दिए गए तोहफों में कार, महंगे सामान के अलावा 1.32 करोड़ और 15 लाख के फंड्स भी शामिल थे. मालूम हो, जैकलीन काफी समय से ED की रडार पर हैं. जबसे जैकलीन और ठग सुकेश चंद्रशेखर के रिश्ते का खुलासा हुआ तबसे जैकलीन का नाम विवादों में छाया हुआ है.

जेल में रहते हुए ठगे थे 215 करोड़ रुपये
सुकेश ने दिल्ली की जेल में बंद रहते हुए एक महिला से 215 करोड़ रुपये ठगे थे. फिर सुकेश ने जैकलीन को इन्हीं जबरन वसूली के पैसों से करोड़ों के महंगे महंगे तोहफे दिए थे. इनमें डायमंड, जूलरी, 52 लाख का घोड़ा जैसे महंगे तोहफे शामिल रहे. सुकेश ने ये सारा पैसा क्राइम कर कमाया था. इसलिए ईडी सुकेश के खिलाफ कड़ा एक्शन ले रही है. ईडी पिछले एक साल से इस मामले की जांच कर रही है. सुकेश के ठगी केस को लेकर जैकलीन से ईडी कई बार पूछताछ कर चुकी है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...