9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedराजू श्रीवास्तव के होश में आने की खबरें झूठीं, बेटी और भतीजे...

राजू श्रीवास्तव के होश में आने की खबरें झूठीं, बेटी और भतीजे ने कहा- एक पल के लिए खोली थीं आंखें

Published on

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को लेकर हाल ही खबर आई कि उन्हें होश आ गया है और उन्होंने ‘हां, मैं ठीक हूं’ कहा है। लेकिन यह खबर गलत है। राजू श्रीवास्तव के भतीजे कुशल श्रीवास्तव ने इन खबरों का खंडन किया और कहा कि राजू को अभी होश नहीं आया है। हालांकि उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

15 दिन से बेहोश और वेंटिलेटर सपोर्ट पर राजू श्रीवास्तव
राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त से दिल्ली के एम्स में आईसीयू में भर्ती हैं। जिम में वर्कआउट के दौरान सीने में दर्द के बाद वह बेहोश हो गए थे। राजू श्रीवास्तव को बेहोशी की हालत में ही एम्स में लाया गया। तभी से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बीत चुके हैं, पर उन्होंने एक शब्द नहीं बोला। हालांकि राजू श्रीवास्तव के शरीर में हरकत हो रही है। उन्होंने अपने हाथ-पैर हिलाए हैं। राजू श्रीवास्तव के भतीजे कुशल श्रीवास्तव ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स को बताया कि राजू जी के होश में आने की खबरें गलत हैं। उन्होंने बीच-बीच में अपनी आंखें जरूर खोलीं और अपने हाथ भी हिलाए।

कुशल बोले- बीच-बीच में आंखें खोलीं, हाथ हिलाए
कुशल श्रीवास्तव ने कहा, ‘राजू जी की हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन उनके होश में आने की खबरें झूठी हैं। उन्होंने बीच में अपनी आंखें खोलीं और हाथ हिलाए। पर सिर्फ वही काफी नहीं है। हम चाहते हैं कि वह पूरी तरह ठीक हो जाएं। उनकी सेहत धीरे-धीरे सुधर रही है। डॉक्टर भी कह रहे हैं कि राजू जी को ठीक होने में समय लगेगा।’

‘अभी इतना सुधार नहीं कि लाइफ सपोर्ट हटा सकें’
कुशल श्रीवास्तव ने आगे कहा, ‘ राजू जी अभी भी वेंटिलेटर पर हैं और डॉक्टर्स उन्हें वेंटिलेटर से हटाना भी चाहते हैं। पर अभी कोई ऐसा प्लान नहीं है। वो इंतजार में है कि राजू जी हालत थोड़ी और सुधर जाए। राजू जी की हालत में अभी इतना सुधार नहीं हुआ है कि लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाया जा सके। उनके शरीर के अंगों में हरकत हो रही है। सुधार नजर आ रहा है।’

राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने जारी किया यह बयान
इसी बीच राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने पिता की हालत के बारे में जानकारी दी है और साथ ही होश में आने की खबरों का खंडन किया है। बयान को अंतरा ने अपने और पिता राजू श्रीवास्तव के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

अंतरा बोलीं- प्यार और प्रार्थना जारी रखें
इसमें लिखा है, ‘प्रिय सभी शुभचिंतकों, मेरे पिता श्री राजू श्रीवास्तव जी की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। वह इस समय वेंटिलेटर पर हैं। केवल एम्स दिल्ली और राजू जी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के बयान ही भरोसेमंद और वास्तविक हैं। किसी और की ओर से कोई अन्य समाचार या बयान अविश्वसनीय है। एम्स दिल्ली में डॉक्टर और उनकी पूरी टीम कड़ी मेहनत और लगन से काम कर रही है। हम उनके और उनके सभी शुभचिंतकों के आभारी हैं। आप सभी से अनुरोध है कि उनके लिए अपना प्यार और प्रार्थना जारी रखें।’

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...