4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्ययूपी में मानवता शर्मसार: इलाज के इंतजार में पिता ने बेटे की...

यूपी में मानवता शर्मसार: इलाज के इंतजार में पिता ने बेटे की गोद में तोड़ा दम

Published on

गोंडा

यूपी में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिला अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते एक बुजुर्ग ने बेटे की गोद में ही दम तोड़ दिया। संवेदनहीनता की पराकाष्ठा तो तब सामने आई जब बुजुर्ग की मौत के बाद उसे इमरजेंसी ले जाया गया और फिर ऑक्सीजन लगा दी गई। दरअसल तबियत खराब होने पर एक बेटा इमर्जेंसी में बुजुर्ग पिता को लेकर पहुंचा था। इस दौरान अस्पताल कर्मचारियों ने परिजनों को बाहर बैठा दिया।

इलाज मिलने के इंतजार में बुजुर्ग पिता को गोद में लेकर बेटा बैठा रहा, लेकिन किसी ने भी हाथ लगाने की जहमत नहीं उठाई। बेटे का आरोप है कि गोद में ही पिता के दम तोड़ देने के बाद इमर्जेंसी में अंदर लेकर ऑक्सीजन लगा दिया गया। कुछ देर बाद घर ले जाने का फरमान सुना दिया। सबसे हैरानी की बात तो यह रही कि इमर्जेंसी में से शव बाहर लाने के लिए स्ट्रेचर भी मुहैया नहीं कराई गई। गोद में पिता का शव लेकर बेटे ने प्राइवेट गाड़ी में लादा। बेटे ने सीएम से मामले की शिकायत करने की बात कही है।

मामला बुधवार दोपहर करीब दो बजे का है। मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिपरा भिटौरा गांव निवासी सोहन लाल अपने पिता बुजुर्ग राम उदित को सांस लेने की समस्या पर जिला अस्पताल की इमर्जेंसी लेकर आते हैं। सोहनलाल का आरोप है कि इमर्जेंसी में भीड़ होने के कारण उन्हें बाहर बरामदे में बैठा दिया जाता है और नंबर आने पर अंदर आने को कहा जाता है। वह बाहर अपने बुजुर्ग पिता को लेकर आधे घंटे से अधिक समय तक बैठे रहते हैं लेकिन कोई अंदर नहीं बुलाता।

पिता के शरीर में कोई हरकत न होने और सिर लटक जाने पर जब वह उन्हें लेकर इमर्जेंसी में अंदर जाते हैं तो दम तोड़ देने के बाद भी आक्सीजन लगा दिया जाता है और कुछ देर बाद मौत हो जाना बताकर शव घर ले जाने का फरमान सुना दिया जाता है।

गोद में शव लेकर ढूंढता रहा गाड़ी : अस्पताल में मौत होने पर शव घर ले जाने के लिए चार शव वाहन मौजूद है। जिसमें दो सीएमओ के यहां से उपलब्ध कराए गए हैं और दो अस्पताल के हैं। इसके बावजूद भी शव ले जाने के लिए वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया। बेटा शव को गोद में उठाकर प्राइवेट वाहन तक पहुंचा और फिर उसपर लादकर ले गया।

प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. इंदुबाला का कहना है कि इमर्जेंसी में मरीज अटैंड न करना गंभीर बात है। किसकी ड्यूटी थी इसका पता लगाया जाएगा। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। रही बात शव वाहन न मिलने की तो इमर्जेंसी में तीमारदारों को शव वाहन के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए थी। अब तक किसी ने भी इस मामले की शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...