14.8 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedGoogle को टक्कर देने की तैयारी में TikTok, लॉन्च किया सर्च इंजन

Google को टक्कर देने की तैयारी में TikTok, लॉन्च किया सर्च इंजन

Published on

नई दिल्ली,

TikTok जैसे पॉपुलर ऐप के ओनर ByteDance ने सर्च इंजन लॉन्च कर दिया है. ByteDance ने वादा किया है कि इस सर्च इंजन पर आपको कोई ऐड नजर नहीं आएगा. ByteDance का यह ऐप फिलहाल उस साइबर स्पेस में लॉन्च हुआ है, जहां गूगल सालों से मौजूद नहीं है. बिना किसी जानकारी के Beijing Infinite Dimension Technology ने Wukong सर्च इंजन को लॉन्च किया है. Wukong सर्च इंजन ऐप को कंपनी ने चुपके से लॉन्च किया है.इस महीने ही Tencent ने अपने सर्च ऐप Sogou को बंद किया था, जिसे कंपनी ने पिछले साल खरीदा था. Wukong सर्च इंजन ऐप को फिलहाल चीन में ऐपल ऐप स्टोर और विभिन्न चीनी ऐप स्टोर्स डाउनलोड किया जा सकता है.

क्या गूगल से होगा मुकाबला?
इस ऐप की लॉन्चिंग के साथ ByteDance का सीधा मुकाबला Baidu से होगा, जिसका चीनी बाजार में दबदबा है. नए ऐप को कंपनी ‘बिना ऐड्स वाला और क्वालिटी इन्फॉर्मेंशन’ प्रोडक्ट के रूप में प्रमोट कर रही है. जहां Baidu लंबे समय से सर्च रिजल्ट में पेड लिस्टिंग को लेकर विवाद में रहा है.वहीं ByteDance ने नॉन-पेड सर्च इंजन का दाव चला है. वैसे तो इस सर्च इंजन प्लेटफॉर्म का सीधा मुकाबला गूगल से नहीं है. क्योंकि यह जिस मार्केट में लॉन्च हुआ है, वहां गूगल मौजूद ही नहीं है.

क्या कंपनी कर पाएगी TikTok वाला जादू?
TikTok की भी शुरुआत ऐसे ही हुई थी और धीरे-धीरे इस शॉर्ट वीडियो ऐप ने एक क्रांति ला दी. टिकटॉक की पॉपुलैरिटी ऐसी हुई कि कंपनियों ने अपने प्लेटफॉर्म पर इसके फीचर्स को जोड़ दिया.

YouTube से लेकर Instagram और Facebook तक सभी पर अब शॉर्ट वीडियो मिलते हैं. अगर कंपनी अपने सर्च इंजन ऐप को भी ऐसे ही पॉपुलर कर लेती है, तो गूगल के लिए एक चुनौती जरूर बन सकता है. सर्च इंजन मार्केट में गूगल का एकतरफा राज है.माइक्रोसॉफ्ट बिंग और दूसरे कंपनियों के प्रोडक्ट्स तो मौजूद हैं, लेकिन किसी की भी पॉपुलैरिटी गूगल को टक्कर नहीं दे पाती है. चीनी मार्केट में गूगल मौजूद नहीं है, लेकिन Baidu का एकक्षत्र राज है. अब ByteDance ने Wukong के जरिए Baidu को चुनौती दी है.

Latest articles

पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर में धूमधाम से मनाया गया होली उत्सव

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा स्थित पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर में होली का पर्व बड़े...

बीएचईएल हरिद्वार में राष्ट्रीय सुरक्षा पखवाड़े का आगाज़: कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने दिलाई सुरक्षा शपथ

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , हरिद्वार में नेशनल सेफ्टी काउंसिल के तत्वाधान में 55वें...

बीएचईएल में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ: सुरक्षित उत्पादन ही संस्थान की असली शक्ति — ईडी

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल में 04 से 17 मार्च तक चलने वाले '55वें...

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने गुरुवार को छह उम्मीदवारों के...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...