18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यमीडिया ट्रायल बंद करे, कोर्ट को सच का पता लगाने दें, घोटालों...

मीडिया ट्रायल बंद करे, कोर्ट को सच का पता लगाने दें, घोटालों की जांच के बीच ममता ने कहा

Published on

कोलकाता

स्कूलों में भर्ती घोटले और मवेशियों की तस्करी की अदालत की निगरानी में केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही पड़ताल एवं दो वरिष्ठ तृणमूल नेताओं की गिरफ्तारी के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि मीडिया ट्रायल नहीं होना चाहिए तथा सच का पता लगाने का जिम्मा न्यायपालिका पर छोड़ दिया जाना चाहिए। पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और तृणमूल के वीरभूम जिला अध्यक्ष अनुव्रत मंडल की गिरफ्तारी के बाद रोज मीडिया में आ रही खबरों की ओर इशारा करते हुए पार्टी सुप्रीमो ने प्रेस से उनकी पार्टी को बदनाम करने के बजाय सच्ची खबरें पेश करने की अपील की। नये सचिवालय भवन के आठ तल कलकत्ता हाई कोर्ट को सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने कहा क‍ि कभी-कभी ऐसी खबरें गुमराह करती हैं और बदनामी करती हैं जबकि वे सच नहीं होती हैं। न्यायपालिका को सबूतों पर गौर करने दीजिए तथा सच्चाई का पता लगाकर उसे अपना फैसला सुनाने दीजिए।

उन्होंने कहा क‍ि लेकिन, कृपया मीडिया ट्रायल नहीं, दोस्तो, हमें बदनाम करने की चेष्टा नहीं कीजिए। इसके बजाय असली खबर दीजिए। उन्होंने कहा कि यदि असली खबर उनके विरूद्ध भी होगी तो उन्हें कोई हिचक नहीं होगी। बनर्जी ने कहा क‍ि इंसाफ कभी भी एकतरफा नहीं हो सकता है, यह निष्पक्ष हो। लोकतंत्र में न्यायपालिका और मीडिया दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। यदि एक की विश्वसनीयता चली जाती हे तो दूसरे स्तंभ भी प्रभावित होते हैं।

कलकत्ता हाई कोर्ट में बहुत सारे मामले लंबित रहने का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि पिछले तीन-चार सालों से लंबित मामलों का निस्तारण हो जाए। उनका कहना था कि उच्च न्यायालय में अधिक महिला न्यायाधीश होनी चाहिए। उन्होंने उत्तर बंगाल के जलपाइगुड़ी में एक पीठ शुरू करने को लेकर उच्च न्यायालय को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कलकत्ता उच्च न्यायालय जगह की कमी से जूझ रहा था तथा अब स्ट्रैंड रोड पर नजदीक के नये सचिवालय भवन में आठ तल मिल जाने से इसका समाधान होगा।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this