14.8 C
London
Monday, June 8, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपीओके में टेरर कैंप और लॉन्च पैड को LoC के पास लेकर...

पीओके में टेरर कैंप और लॉन्च पैड को LoC के पास लेकर आई ISI, भारत में घुसपैठ बढ़ाने की साजिश!

Published on

इस्लामाबाद

भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ को बढ़ाने के लिए पाकिस्तानी सेना अक्सर सीजफायर का उल्लंघन करती रहती है। अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान ने अपने सभी टेरर कैंप और लॉन्च पैड को लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास शिफ्ट कर दिया है। इनकी लोकेशन इस हिसाब से तय की गई है कि हर लॉन्च पैड और टेरर कैंप बॉर्डर से सिर्फ कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। एक रिपोर्ट में खुफिया सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान ने घुसपैठ को बढ़ाने के लिए ऐसा किया है। नापाक मंसूबों के साथ भारतीय सीमा में घुसने वाले ज्यादातर पाकिस्तानी आतंकवादी भारत के जवानों की बंदूकों का निशाना बनते हैं।

सीएनएन-न्यूज18 की रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। एलओसी के पास शिफ्ट किए गए टेरर कैंप लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े हुए हैं। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया, ‘नक्शा देखने पर हमें पता चलता है कि उनके पास कई एंट्री रूट हैं। ये रास्ते किसी तरह की गोलीबारी से बचने और भारतीय सुरक्षा बलों को व्यस्त रखने के लिए हैं।’

भारत में पाकिस्तान ने गिराए हथियार
रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा समय में सभी लॉन्च पैड पर ट्रेनिंग प्राप्त आतंकवादी मौजूद हैं जिन्हें सीधे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से निर्देश मिल रहे हैं। इन आतंकवादियों की घुसपैठ आईएसआई के लिए ‘बोनस’ होगी क्योंकि पाकिस्तान ड्रोन के जरिए लगभग 300 छोटे हथियार सीधे भारत में गिरा चुका है। सूत्रों का कहना है कि ये 300 हथियार ‘हाईब्रिड किलिंग’ के लिए श्रीनगर और उसके आसपास मौजूद हैं।

मौके के इंतजार में आतंकवादी
एक अनुमान के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा और जैश के करीब 50 विदेशी आतंकवादी पहले से श्रीनगर में मौजूद हैं। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि सभी आतंकी खुफिया तरीके से रह रहे हैं और जब भी उन्हें मौका मिलेगा, वे कार्रवाई करेंगे। दूसरी ओर गुरुवार को रावलपिंडी में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने अपने शीर्ष कमांडरों को आतंकवाद के खतरे से निपटने के अभियान के लिए तैयार रहने और प्रयास जारी रखने का आदेश दिया।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन ने भरा नामांकन, बोलीं- कांग्रेस एकजुट, हम जरूर जीतेंगे: दिग्विजय समर्थक ज्ञानचंदानी ने पार्टी से इस्तीफा दिया

विजयवर्गीय बोले- विकास चाहने वाले हमारा साथ देंगे भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट...

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

टीएमसी नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा

कोलकाता। बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में तृणमूल के प्रत्याशी रहे जहांगीर...

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...

More like this

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...

ईरान-इजराइल में फिर जंग: इजरायल ने ईरान के 4 शहरों पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, इजराइल ने तेहरान-तबरीज को निशाना बनाया तेहरान/वॉशिंगटन डीसी।...