14.9 C
London
Monday, June 8, 2026
Homeभोपालमीनाक्षी नटराजन ने भरा नामांकन, बोलीं- कांग्रेस एकजुट, हम जरूर जीतेंगे: दिग्विजय...

मीनाक्षी नटराजन ने भरा नामांकन, बोलीं- कांग्रेस एकजुट, हम जरूर जीतेंगे: दिग्विजय समर्थक ज्ञानचंदानी ने पार्टी से इस्तीफा दिया

Published on

विजयवर्गीय बोले- विकास चाहने वाले हमारा साथ देंगे

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन ने अपना नामांकन भर दिया है। विधानसभा में इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य विधायक मौजूद रहे। पटवारी ने खुद एक-एक कर विधायकों को रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे में भेजा। नामांकन के बाद नटराजन ने कहा- हमारे सामने विचारधाराओं की लड़ाई है। हम सब एकजुटता से लड़ेंगे और जीतेंगे।
उधर, भोपाल की हुजूर सीट से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके नरेश ज्ञानचंदानी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वे मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज हैं।

 

केवट बोले- जो जिम्मेदारी मिलेगी, शत प्रतिशत निभाऊंगा

उधर, बीजेपी विधायक भी पार्टी मुख्यालय पहुंचने लगे हैं। यहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- हमारे पास एक्स्ट्रा वोट हैं इसलिए हमने अपना उम्मीदवार उतारा। जो लोग विकास चाहते हैं, वो हमारे कैंडिडेट को वोट देंगे। वहीं, पार्टी उम्मीदवार महेश केवट बोले- राष्ट्रीय नेतृत्व ने इतनी महत्वपूर्ण जवाबदारी के लिए मुझे चुना है। मुझे जो जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसे शत प्रतिशत निभाऊंगा।

भाजपा के तीसरे उम्मीदवार से कांग्रेस सतर्क

भाजपा द्वारा महेश केवट को तीसरा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कांग्रेस ने अपने विधायकों के संपर्क और निगरानी का दायरा बढ़ा दिया है। सूत्रों के अनुसार पार्टी सभी विधायकों से लगातार संपर्क बनाए हुए है और उन्हें भोपाल में रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विधायकों को दूसरे राज्य में शिफ्ट करने की रणनीति पर भी काम चल रहा है।

आरिफ मसूद दिल्ली रवाना, तेलंगाना की चर्चा

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी के साथ दिल्ली रवाना हुए हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राज्यसभा चुनाव से पहले विधायकों के प्रबंधन और संभावित बाड़ेबंदी की तैयारियों को लेकर उन्हें अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि मसूद ने अपने दौरे को निजी कारणों से जुड़ा बताया है।

 

मीनाक्षी बोलीं- यह विचारधारा की लड़ाई

नामांकन के बाद मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि विचारधाराओं की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों, मजदूरों, आदिवासियों और आम लोगों के मुद्दों के लिए संघर्ष करती रही है और पार्टी पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी।

 

कांग्रेस ने जीत का किया दावा

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा के तीसरे उम्मीदवार को भ्रम पैदा करने की कोशिश बताया। वहीं कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे। विधायक सुनील उईके ने दावा किया कि मीनाक्षी नटराजन को कांग्रेस के घोषित समर्थन से भी अधिक वोट मिलेंगे।

चुनाव से पहले बढ़ी सियासी चौकसी

भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने-अपने विधायकों को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। एक तरफ कांग्रेस एकजुटता का संदेश देने में जुटी है तो दूसरी ओर भाजपा अपने अतिरिक्त वोटों के भरोसे चुनावी मुकाबले को रोचक बनाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में 18 जून को होने वाला मतदान अब महज औपचारिकता नहीं बल्कि राजनीतिक ताकत की परीक्षा बनता नजर आ रहा है।

Latest articles

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

टीएमसी नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा

कोलकाता। बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में तृणमूल के प्रत्याशी रहे जहांगीर...

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...

मानसून आने से पहले ही कोटे से 65% ज्यादा बारिश, ग्वालियर समेत आधे मप्र में आंधी का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में भले ही मानसून की एंट्री नहीं हुई हो, लेकिन इससे...

More like this

मानसून आने से पहले ही कोटे से 65% ज्यादा बारिश, ग्वालियर समेत आधे मप्र में आंधी का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में भले ही मानसून की एंट्री नहीं हुई हो, लेकिन इससे...

कांग्रेस की मीनाक्षी और भाजपा के महेश भरेंगे पर्चा: तीसरी सीट के लिए बीजेपी के पास 10 वोट कम; कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का...

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन और...

मध्य प्रदेश में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट, दिल्ली से मिली हरी झंडी

कल नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी...