14.1 C
London
Monday, June 8, 2026
Homeभोपालमानसून आने से पहले ही कोटे से 65% ज्यादा बारिश, ग्वालियर समेत...

मानसून आने से पहले ही कोटे से 65% ज्यादा बारिश, ग्वालियर समेत आधे मप्र में आंधी का अलर्ट

Published on

भोपाल। मध्य प्रदेश में भले ही मानसून की एंट्री नहीं हुई हो, लेकिन इससे पहले ही जून महीने में कोटे की 65 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है। पूरे प्रदेश में औसत आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा है, जबकि इस महीने अब तक एवरेज 8.3 मिमी बारिश ही होती है। भोपाल, आगर-मालवा, शाजापुर में तो 2 इंच पानी गिर चुका है, जबकि नीमच में ढाई इंच बारिश हुई है।

इधर, रविवार को मानसून ने महाराष्ट्र में आमद दे दी। ऐसे में अनुमान है कि एमपी में मानसून 15 से 18 जून के बीच दस्तक दे सकता है। प्रदेश में मानसून के आने की तारीख 15 जून है। पिछले साल एक दिन लेट 16 जून को मानसून की एंट्री हुई थी।
मानसून की एंट्री से पहले बारिश का दौर प्रदेश में मानसून की एंट्री से पहले आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। जून की शुरुआत से ही बारिश हो रही है। रविवार को देवास, सीहोर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर बना रहा।
ऐसा ही मौसम सोमवार को भी रहेगा। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल की माने तो आज ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

15 से 18 जून के बीच पहुंच सकता है मानसून

रविवार को मानसून महाराष्ट्र पहुंच गया। इसके बाद मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि मध्य प्रदेश में मानसून 15 से 18 जून के बीच प्रवेश कर सकता है। सामान्य तौर पर प्रदेश में मानसून की एंट्री 15 जून के आसपास होती है। पिछले वर्ष मानसून एक दिन की देरी से 16 जून को पहुंचा था।

प्री-मानसूनी सिस्टम बना बारिश की वजह

प्रदेश में फिलहाल प्री-मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं। जून की शुरुआत से ही कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर बना हुआ है। रविवार को देवास, सीहोर समेत कई जिलों में मौसम बदला रहा और कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।

एक इंच से ज्यादा बारिश वाले जिले बढ़े

सतना, सीधी, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, हरदा, बुरहानपुर और नीमच समेत कई जिलों में अब तक एक इंच या उससे अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 30 सितंबर तक दर्ज होने वाली वर्षा को मानसूनी बारिश के आंकड़ों में शामिल किया जाता है, हालांकि वर्तमान में प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां ही प्रभावी हैं।

Latest articles

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

टीएमसी नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा

कोलकाता। बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में तृणमूल के प्रत्याशी रहे जहांगीर...

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...

ईरान-इजराइल में फिर जंग: इजरायल ने ईरान के 4 शहरों पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, इजराइल ने तेहरान-तबरीज को निशाना बनाया तेहरान/वॉशिंगटन डीसी।...

More like this

कांग्रेस की मीनाक्षी और भाजपा के महेश भरेंगे पर्चा: तीसरी सीट के लिए बीजेपी के पास 10 वोट कम; कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का...

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन और...

मध्य प्रदेश में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट, दिल्ली से मिली हरी झंडी

कल नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...