12.6 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालभोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

Published on

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रेस्टोरेंट के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेस्टोरेंट से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग फैलने लगी, जिसके बाद तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बैरागढ़ फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं।

समय रहते पहुंची दमकल, टला बड़ा हादसा

दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आग आसपास के हिस्सों में नहीं फैल सकी और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

दीवार तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी

आग की सूचना मिलते ही भोपाल का फायर ब्रिगेड अमला अलर्ट मोड पर आ गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए फतेहगढ़ और भेड़ाघाट सहित शहर के विभिन्न स्टेशनों से 3 वाटर टैंकरों सहित कुल 8 दमकल वाहनों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। भोजनालय के भीतर धुएं का गुबार और तपन इतनी ज्यादा थी कि दमकलकर्मियों को अंदर प्रवेश करने के लिए इमारत की दीवार तक तोडऩी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका, जिसके बाद घंटों तक कूलिंग का काम चलता रहा।

 

लाखों का सामान जलकर राख

आग की चपेट में आने से रेस्टोरेंट के अंदर रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

 

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के कारण आग लगी हो सकती है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

 

समय रहते टाला सिलेंडर ब्लास्ट का खतरा

आग की घटना में सबसे डरावना पहलू किचन में रखे कमर्शियल गैस सिलेंडर थे। अगर आग इन तक पहुंच जाती, तो एक बड़ा विस्फोट हो सकता था जो आसपास के रिहायशी इलाके को भी चपेट में ले लेता। लेकिन जांबाज दमकलकर्मियों ने जान जोखिम में डालकर समय रहते 4 कमर्शियल सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 

जनहानि नहीं, जांच जारी

राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है, वहीं आग लगने की वजहों की जांच की जा रही है।

 

सुरक्षा मानकों पर उठते सवाल

शुरुआती जांच के अनुसार, आग भोजनालय के ग्राउंड फ्लोर स्थित किचन से शुरू होकर ऊपरी मंजिल तक फैली। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फायर विभाग और स्थानीय प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या भोजनालय में पर्याप्त फायर फाइटिंग सिस्टम और आपातकालीन निकास मौजूद थे या नहीं।

Latest articles

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

More like this

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...