11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराष्ट्रीयआप जनता के जज रहे... कहकर चीफ जस्टिस एनवी रमना की विदाई...

आप जनता के जज रहे… कहकर चीफ जस्टिस एनवी रमना की विदाई में रो पड़े सीनियर वकील

Published on

नई दिल्ली

देश के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना के कार्यकाल का आज आखिरी दिन है। इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट में मामलों की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है। इसके अलावा उनकी विदाई पर भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस मौके पर कई जज और वकील उन्हें शीर्ष अदालत से विदा करते हुए भावुक नजर आए। सीनियर एडवोकेट दुष्यंत दवे इस दौरान बेहद भावुक हो गए और आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि चीफ जस्टिस एनवी रमना ने अपने काम को पूरी दृढता और इच्छाशक्ति के साथ अंजाम दिया। उन्हें नागरिकों के जज के तौर पर याद किया जाएगा।

चीफ जस्टिस के लास्ट वर्किंग डे पर उनके मामलों की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग की गई है। उन्होंने सुबह 10:30 बजे नए चीफ जस्टिस बनने वाले यूयू ललित और जस्टिस हिमा कोहली के साथ बेंच शेयर की और एक मामले की सुनवाई की। एनवी रमना को अदालत के कामकाज में बड़े सुधारों के लिए भी याद किया जाएग। उन्होंने अपने एक साल 4 महीने के कार्यकाल में जजों की वैकेंसी को भरने का काम किया। उनके दौर में जिला अदालतों और हाई कोर्ट्स में जजों की संख्या में भी इजाफा किया। उन्होंने जज-टू-पॉपुलेश रेश्यो की बात की और कहा कि इसी तरीके से केस लोड को कम किया जा सकता है।

मुख्य न्यायाधीश के अपने कार्यकाल के दौरान एनवी रमना ने 225 न्यायिक अफसरों और हाई कोर्ट के जजों की नियुक्ति की सिफारिश की। एनवी रमना के कार्यकाल के दौरान सुप्रीम कोर्ट में 11 जजों की नियुक्ति की गई, जिनमें महिला जज बीवी नागरत्ना भी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि वह 2027 में देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश होंगी। एनवी रमना के कार्यकाल में 15 हाई कोर्ट्स के चीफ जस्टिस भी नियुक्त हुए हैं। एनवी रमना को उनकी मुखरता के लिए भी जाना जाएगा। पिछले दिनों उन्होंने मुकदमों की मीडिया रिपोर्टिंग पर भी सवाल उठाते हुए कहा था कि कई बार संदर्भ से हटकर खबरें दी जाती हैं। यही नहीं उनके एक बयान की काफी चर्चित हुई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं नेता बनना चाहता था, लेकिन न्यायिक क्षेत्र में आ गया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...