7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedसत्यप्रेम की कथा की रिलीज डेट का ऐलान, भूल भुलैया 2 से...

सत्यप्रेम की कथा की रिलीज डेट का ऐलान, भूल भुलैया 2 से चमके कार्तिक अब लेंगे कंगना से पंगा

Published on

‘भूल भुलैया 2’ से धमाल मचा चुके कार्तिक आर्यन अब अपनी आगामी फिल्मों की तैयारियों में जुट चुके हैं। वैसे तो वह इन दिनों अपकमिंग फिल्म शहजादा की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन फिलहाल उनकी फिल्म सत्यप्रेम की रिलीज जेट का ऐलान हो गया है।समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ अगले साल रिलीज होगी।

नमः पिक्चर्स के सहयोग से साजिद नाडियाडवाला की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को 29 जून 2023 को रिलीज होगी। ये फिल्म अपनी शूटिंग की शुरुआत से ही लगातार सुर्खियां बटौर रही है। इस फिल्म में कार्तिक और कियारा की जोड़ी देखने को मिलेगी। अब कार्तिक आर्यन की सत्यप्रेम की कथा के लिए चुनौती हैं कंगना रनौत। क्योंकि अगले साल 25 जून के लिए कंगना रनौत की इमरजेंसी शेड्यूल है। अब देखते हैं कि अगर ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होती है तो किसे सफलता हासिल होती है।

कियारा और कार्तिक की जोड़ी
‘सत्यप्रेम की कथा’ एक म्यूजिकल लव स्टोरी है जिसमें दूसरी बार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों ने भूल भुलैया 2 में काम किया था और ये जोड़ी पर्दे पर हिट साबित हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उस समय हिट हुई जब बैक टू बैक बड़े बड़े कलाकारों की फिल्में फ्लॉप हो रही थी।

कार्तिक आर्यन और विवेक अग्निहोत्री की सेल्फी और चर्चा
हाल में ही कार्तिक आर्यन और विवेक अग्निहोत्री की सेल्फी सामने आई। इस फोटो को देख यूजर्स दोनों की फिल्म को लेकर कयास लगाने लगे। दरअसल कुछ समय पहले विवेक अग्निहोत्री ने द कश्मीर फाइल्स के बाद दिल्ली फाइल्स फिल्म बनाने का ऐलान किया। अब दोनों की सेल्फी देख जनता कयास लगा रही है कि कार्तिक एक्टर के साथ इस फिल्म में नजर आ सकते हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...