19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यसोनाली फोगाट के PA सांगवान ने कबूल लिया अपना जुर्म, गोवा पुलिस...

सोनाली फोगाट के PA सांगवान ने कबूल लिया अपना जुर्म, गोवा पुलिस का सनसनीखेज दावा

Published on

पणजी

बीजेपी नेता सोनाली फोगाट मर्डर केस में बड़ा अपडेट आया है। गोवा पुलिस ने दावा क‍िया है क‍ि सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान ने अपना जुर्म कबूल कर ल‍िया है। दरअसल गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में उनके निजी सहायक सुधीर सांगवान को सुखविंदर सिंह के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महानिरीक्षक ओमवीर सिंह बिश्नोई ने शुक्रवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सांगवान ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोवा पहुंचने के बाद वह, सुखविंदर के साथ सोनाली फोगाट को पार्टी करने के बहाने उत्तरी गोवा के कर्ली के रेस्तरां में ले गया और उसने (सांगवान) पीने के पानी में कुछ मिला दिया और सोनाली को पीने के लिए मजबूर किया।

आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया क‍ि पानी पीने के बाद सोनाली फोगाट रेस्तरां में असहज और बीमार महसूस कर रही थी। बाद में उसे सांगवान और सुखविंदर होटल ले गए, जहां वे ठहरे हुए थे और फिर सेंट एंटनी अस्पताल, अंजुना ले गए, जहां फोगाट को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने शिकायत में आरोप लगाया था कि सोनाली फोगाट की हत्या उसके निजी सहायक सुधीर सांगवान ने सुखविंदर सिंह के साथ मिलकर उसकी संपत्ति पर कब्जा करने और सोनाली के राजनीतिक करियर को खत्म करने के इरादे से किया था।

मामले की हर एंगल से जांच
बिश्नोई ने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी ने संबंधित परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पता चला कि सुधीर सोनाली को जबरदस्ती कुछ पिला रहा है। बिश्नोई ने कहा क‍ि चूंकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण का ज‍िक्र नहीं किया गया है और यह विसरा, हिस्टोपैथोलॉजिकल और सीरोलॉजिकल रिपोर्ट की रासायनिक जांच के बाद ही साफ हो पाएगा, जिसमें कुछ वक्त लगेगा।

इस कारण सांगवान को क‍िया अरेस्‍ट
आईजी ने बताया क‍ि सबूतों को नष्ट करने और गवाहों को प्रभावित करने की संभावना से बचाने के लिए, सुखविंदर और सांगवान दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। फोगाट 22 अगस्त को गोवा आयीं थी और अंजुना के एक होटल में रुकी थी। सोमवार की रात (मंगलवार को) बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें सुबह करीब 8 बजे अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this