22.5 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराजनीतिमोदी को तानाशाह कहने वाली कांग्रेस के अंदर ही नहीं है जनतंत्र,...

मोदी को तानाशाह कहने वाली कांग्रेस के अंदर ही नहीं है जनतंत्र, क्या आजाद के बाद चव्हाण भी देंगे पार्टी को झटका?

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस के दिग्गज नेता और जी23 गुट के प्रमुख सदस्य गुलाम नबी आजाद के पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान करते ही शुक्रवार को देश की सियासत में भूचाल आ गया। आजाद के इस्तीफे के बाद विरोधी पार्टी बीजेपी ने तो कांग्रेस को निशाने पर लिया ही, साथ ही कांग्रेस में मौजूद वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने लाइव टीवी डिबेट शो में ही कांग्रेस की कार्य प्रणाली पर सवालियां निशान लगा दिया। उन्होंने ये तक कह दिया कि कांग्रेस पीएम मोदी पर तानाशाह होने का आरोप लगा रही है। क्या कांग्रेस में सबकुछ ठीक है? क्या कांग्रेस पार्टी जनतांत्रिक ढंग से चल रही है?

एक न्यूज चैनल के डिबेट में शो में मौजूद महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस में अध्यक्ष की नियुक्ति जनतांत्रित ढंग से होनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि न तो राहुल गांधी चुनाव पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं और न ही पार्टी को लेकर कोई अहम फैसला ले रहे हैं। चव्हाण ने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि गांधी परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा। ऐसे में तो चुनाव ही नहीं होंगे और सबकुछ नॉमिनेशन के आधार पर चलता रहेगा। चव्हाण ने कहा, ‘कांग्रेस अपने 135 साल पुराने संविधान पर नहीं चल रही है। कांग्रेस के भीतर इलेक्शन प्रक्रिया को चलन में लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर अशोक गहलोत के नाम की चर्चा थी, मगर उन्होंने अपना नाम विड्रो कर लिया।

राहुल गांधी के खिलाफ कौन लड़ेगा चुनाव?
जब न्यूज एंकर ने पृथ्वीराज चव्हाण से पूछा कि अगर राहुल गांधी चुनाव लड़ते हैं तो उनके खिलाफ कौन चुनाव लड़ेगा? चव्हाण ने इस उत्तर का जवाब सीधे तौर पर नहीं दिया। मगर उन्होंने कहा कि अगर पार्टी जनतांत्रिक ढंग से चलती है तो चुनाव में किसी न किसी की भागीदारी जरूर होगी। उन्होंने कहा है कि एक बार सोनिया गांधी के खिलाफ जितेंद्र प्रसाद ने चुनाव लड़ा था, उन्हें मात्र 5 फीसदी वोट मिले। लेकिन जनतांत्रिक ढंग से हुए चुनाव का सभी ने स्वागत किया। उन्होंने कहा है कि सोनिया गांधी ने खुद उन्हें भरोसा दिया है कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद समेत सभी पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे।

क्या आप भी पार्टी छोड़ने वाले हैं?
इस उत्तर के जवाब में चव्हाण ने कहा कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि कांग्रेस पार्टी के अंदर की कार्य प्रणाली को चलाने के लिए चुनाव होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस एक विचार है, जिसे छोड़ने का उनके मन में कोई ख्याल नहीं है। हालांकि लाइव टीवी डिबेट शो में जिस तरह से चव्हाण ने कांग्रेस के खिलाफ बोला है, उसके बाद उनकी पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं।

बीजेपी में शामिल हुए सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला
कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुए सुनील जाखड़ ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आजाद का इस्तीफा कांग्रेस के अंत की शुरुआत है। जाखड़ ने कहा, ‘कांग्रेस को अपनी कमजोरियों को देखने का समय है। क्यों आज इतने बड़े नेता कांग्रेस छोड़ कर गए? इस पर विचार करने के बजाय कांग्रेस एक ही बात कर रही है कि उन्होंने धोखा दिया है। मैंने जो-जो बातें कही थी उन सब पर गुलाम नबी आज़ाद साहब ने मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आज़ाद का इस्तीफा अंत की शुरूआत है। ये सिलसिला चलता चला जाएगा। कांग्रेस का अंत अभी और गति पकड़ेगा।

क्या आजाद बनाएंगे अपनी पार्टी?
गुलाम नबी आजाद जी-23 गुट के प्रमुख नेता थे। हाल ही में उन्होंने जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन अब वह पूरी तरह कांग्रेस से आजाद हो गए हैं। गुलाम नबी आजाद ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर भी विराम लगा दिया और यह स्पष्ट किया कि वो जम्मू कश्मीर लौटेंगे और अपनी पार्टी बनाएंगे।

Latest articles

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...