19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालMP : बाढ़ आई तो गौशाला में ताला लगाकर भागे, पेड़ों पर...

MP : बाढ़ आई तो गौशाला में ताला लगाकर भागे, पेड़ों पर लटके मिले गायों के शव

Published on

राजगढ़,

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में बड़ी लापरवाही सामने आई है. जिले के निंद्रा खेड़ी गांव में प्रीतम गौशाला की गायें बाढ़ के पानी में बह गईं. तीन दिन बाद पानी कम होने पर गोवंश के शव खेत, नदी, झाड़ियों और पेड़ पर लटके मिले. गौशाला की 25 गायों की मौत हो गई है. इसे लेकर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं में गुस्सा है. शिकायत के बाद तलेन थाना पुलिस ने गौशाला संचालक प्रीतम महाराज सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जिले के तलेन के समीप निंद्राखेड़ी गांव में प्रीतम राजपूत उर्फ प्रीतम महाराज गौशाला का संचालन करते हैं. इस गौशाला में तकरीबन 100 गायें रखी जाती हैं. राजगढ़ में लगातार बारिश होने से उगल नदी में आई बाढ़ के कारण गौशाला के संचालक और कर्मचारी गौशाला में ताला लगाकर चले गए. जिसके कारण गौशाला में बंद गोवंश नदी के पानी में बह गए.

बुधवार को तलेन थाना के प्रभारी उमेश मुकाती ,नायब तहसीलदार और नगर पालिका सीएमओ को सूचना मिली कि गौशाला से आधे किलोमीटर की दूरी पर 25 गायों के शव पड़े हैं. मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के साथ हिन्दू संगठन के लोगों ने गायों के शव पोस्टमार्टम कराकर उन्हें दफना दिया. मृत गायों में 23 गाय और 2 छोटे बछड़े हैं. पुलिस ने लोगों की शिकायत के बाद गौशाला संचालक प्रीतम महाराज सहित दो अन्य कर्मचारियों पर FIR दर्ज कर ली है. जिसमें गौशाला संचालक प्रीतम महाराज सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

गौशाला संचालक प्रीतम महाराज गिरफ्तार.
राजगढ़ एसपी अवधेश कुमार गोस्वामी ने बताया कि गायों का मरना बहुत ही दुखद घटना है. इस घटना की सूचना थाना तलेन के निंद्रा खेड़ी से मिली है कि नदी में जब पानी उफान पर था, तब गोशाला का ताला नहीं खोला गया. जिस कारण 25 गायों की मौत हो गई. जिसमें 23 गाय और 2 बछड़े हैं. उनको विधिवत दफनाया गया है. साथ ही आरोपियों के खिलाफ धारा 429, 34 में मामला दर्ज किया गया है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...