28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में "उद्योग में हरित ऊर्जा का उपयोग" पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता...

बीएचईएल में “उद्योग में हरित ऊर्जा का उपयोग” पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Published on

भेल भोपाल।

बीएचईएल भोपाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “उद्योग में हरित ऊर्जा के उपयोग” विषय पर आपूर्तिकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ बीएचईएल के महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) विपुल अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर शलभ शर्मा, महाप्रबंधक (थिंक गैस, भोपाल), समीर पॉल, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, ऋचा बाजपेयी, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, दीपक कुमार, प्रबंधक (एफएसएसएम) एवं प्रिया दास उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में श्री अग्रवाल ने कहा कि बीएचईएल, भोपाल हरित भविष्य की दिशा में अग्रसर होने का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने बताया कि उद्योग में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) एवं सौर ऊर्जा के उपयोग से ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़िए: एमएसएमई जागरूकता व वित्तीय क्षमता कार्यक्रम की सफलता

शलभ शर्मा ने उद्योग में पीएनजी के उपयोग पर प्रकाश डाला, वहीं श्री समीर पॉल ने सौर ऊर्जा के उपयोग के लाभों की जानकारी दी। बीएचईएल ने अपनी आपूर्ति श्रृंखला में स्थिरता को बढ़ावा देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की है। इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण क्षेत्र के आपूर्तिकर्ताओं और आपूर्ति श्रृंखला के भागीदारों को सौर ऊर्जा और पीएनजी जैसे विकल्पों के प्रति जागरूक बनाना इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा। कार्यक्रम के माध्यम से बीएचईएल ने व्यावसायिक सहयोग की परंपरा को और सुदृढ़ करते हुए भविष्य के लिए हरित और स्थायी विकास की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...