7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedKGF एक्टर को हुआ कैंसर, सूजन छुपाने के लिए बढ़ाई दाढ़ी, नहीं...

KGF एक्टर को हुआ कैंसर, सूजन छुपाने के लिए बढ़ाई दाढ़ी, नहीं थे इलाज के पैसे

Published on

रॉकिंग स्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आए एक्टर हरीश राय ने बड़ा खुलासा किया है. हरीश ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह गले के कैंसर का सामना कर रहे हैं. कन्नड़ सिनेमा के जाने माने एक्टर हरीश राय ने यह भी कहा कि अपनी इस बड़ी बीमारी का सामना केजीएफ 2 की शूटिंग के दौरान भी कर रहे थे. उन्होंने अपनी दाढ़ी को गले की सूजन छुपाने के लिए बढ़ाया था.

तीन साल से कैंसर से पीड़ित हैं हरीश
एक यूट्यूबर को इंटरव्यू देते हुए हरीश राय ने अपनी बीमारी के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘कई बार हालात आपके ऊपर मेहरबान होते हैं और अभी आपसे चीजें छीन भी लेते हैं. किस्मत से बचा नहीं जा सकता. मैं पिछले तीन साल से कैंसर से पीड़ित हूं. केजीएफ में काम करते हुए मेरी बड़ी दाढ़ी होने का एक कारण था. इस बीमारी ने मेरी गर्दन में सूजन दी है, उसे छुपाना.’

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी कैंसर सर्जरी को पैसों की तंगी के चलते डिले किया था, लेकिन अब चीजें और खराब हो चुकी हैं. हरीश बोले, ‘मैंने अपनी सर्जरी को कुछ समय के लिए टाल दिया था, क्योंकि मेरे पास पहले इसके लिए पूरे पैसे नहीं थे. मैंने फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार किया. अब मैं बीमारी के चौथे स्टेज पर आ पहुंचा हूं और चीजें बेहद खराब हो गई हैं.’हरीश राय बताते हैं कि उन्होंने अपने फैंस और इंडस्ट्री के लोगों से मदद मांगने के लिए एक वीडियो भी बनाया था. लेकिन वह उसे पोस्ट करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए.

केजीएफ फ्रैंचाइजी में निभाया ये किरदार
फिल्म केजीएफ और केजीएफ चैप्टर 2 में हरीश राय ने कासिम चाचा का रोल निभाया था. कासिम, यश के किरदार रॉकी के पिता समान होता है, जो उसे पालने के साथ-साथ उसकी मदद भी करता है. ये भारत की सबसे सफल फिल्मों में से एक हैं. 2018 में फिल्म का पहला पार्ट आया था, जिसने सिनेमाघरों में धूम मचाई थी.

केजीएफ चैप्टर 2 ने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ते और नए रिकॉर्ड्स को बनाते हुए वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1200 करोड़ रुपये की कमाई की. डायरेक्टर प्रशांत नील की इस फिल्म ने एसएस राजामौली की RRR को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया था. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यश की इस फिल्म ने लगभग 860 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसमें हिंदी वर्जन ने लगभग 435 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.एक्टर हरीश राय पिछले 25 सालों से कन्नड़ सिनेमा का हिस्सा हैं. उन्होंने केजीएफ फ्रैंचाइजी के अलावा फिल्म बैंगलोर अंडरवर्ल्ड, दन दना दन और नन्ना कनसिना हुवे में काम किया है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...