17.4 C
London
Monday, September 15, 2025
Homeभोपालसोने की गिन्नियां, जूलरी... खुदाई में मजदूरों को मिला खजाना, बांट भी...

सोने की गिन्नियां, जूलरी… खुदाई में मजदूरों को मिला खजाना, बांट भी लिया पर नशे में खुली पोल तो पहुंचे जेल

Published on

धार

एमपी के धार जिले में मकान की खुदाई के दौरान मजदूरों के हाथ एक बड़ा खजाना लगा है। इस काम में आठ मजदूर लगे थे। सामने एक करोड़ से अधिक के सोने देखकर मजदूरों का इमान डोल गया। किसी को बिना जानकारी दिए मजदूरों ने सोने की गिन्नियां आपस में बांट ली। इन लोगों को यह खजाना जन्माष्टमी के समय मिला था। यहां तक की मजदूरों ने मकान मालिक को भी इसकी जानकारी नहीं दी। वहीं, धार के कुछ बड़े जूलर्स के पास इन लोगों माल बेचने की तैयारी की थी। इसकी भनक पुलिस को लग गई थी। एक मजदूर ने सोने की गिन्नियां बेचकर नई बाइक खरीदी थी। पुलिस ने उसे उठाया तो पूरा राज खुल गया। अब आठ लोग इस मामले में गिरफ्तार किए गए हैं।

मजदूर कर रहे थे पुराने मकान की खुदाई
दरअसल, धार जिले के चिटनीस चौक के करीब नालछा दरवाजा है। यही से कुछ दूरी पर रहने वाले शिवनारायण राठौड़ का पुराना मकान है। मकान का एक हिस्सा जर्जर हो गया है। इसे तोड़कर वह नए मकान बनवा रहे थे। मकान तोड़ने का काम हिम्मतगढ़ के मजदूर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ये मजदूर करीब एक महीने से यहां मकान तोड़ने का काम कर रहे थे। दीवार को गिराते समय मजदूरों को यहां गड़ा हुआ धन मिल गया है। इसमें सोने की गिन्नियां थी। मजदूर से इसे देखते ही खुशी से उछल पड़े और किसी को जानकारी नहीं दी।

सोने की गिन्नियां मिलीं
काम कर रहे मजदूरों को पुराने सोने की गिन्नियां मिली। इसके बाद मजदूरों ने इसे आपस में बांटने का फैसला किया। पहले दिन मजदूरों को 39 गिन्नियां मिली थी। इस बात की जानकारी उस दिन सिर्फ तीन मजदूरों को थी। इसमें सुरेश, सोहन और बर्मा शामिल था। तीनों ने पहाड़ी पर जाकर आपस में सोने की गिन्नियां बांट ली। वहां काम कर रहे मजदूरों को भी जानकारी नहीं दी।

दो दिन बाद फिर गिन्नियां और जूलरी मिली
तीनों मजदूर अगले दिन फिर से वहां काम करने आए ताकि किसी को कोई शक नहीं हो। पुलिस ने बताया कि दो दिन बाद काम करने के दौरान मजदूरों को एक कलश मिला। इस कलश में सोने की गिन्नियां, कुछ बिस्किट और जूलरी के टुकड़े मिले। जूलरी के टुकड़े चार तोले सोने के थे। इसे आठ मजदूरों ने धार के दशहरा मैदान स्थित पहाड़ी पर जाकर आपस में बांट लिया था। मजदूरों को खुदाई के दौरान कुल 86 सोने की गिन्नियां मिली है, जिसकी कीमत एक करोड़ से अधिक है। इसमें सबसे अधिक 21-21 गिन्नियां मजदूर सुरेश, सोहन और बर्मा के पास मिली है। इसके बाद आरोपी सोहन, दिनेश, मनीष, धर्मेंद्र और जितेंद्र के पास से 8-8 गिन्नियां मिली है। पुलिस ने सारी चीजें जप्त कर ली है।

मजदूर ने खरीदी नई बाइक
मजदूरों को गिन्नियां मिली हैं, इस बात की जानकारी सिर्फ इन्हें ही थी। सभी लोगों ने अपने-अपने घरों में इन गिन्नियों को छुपा दिया था। बर्मा नाम के मजदूर ने कुछ गिन्नियों को बेचा था। गिन्नियां बेचकर उसने एक होटल में उधारी चुकाई थी। इसके साथ ही एक नई बाइक खरीदी थी। इस दौरान लोग आश्चर्यचकित हुए थे कि इसके पास अचानक इतने रुपये कहां से आए। इस बात की जानकारी पुलिस को लग गई। साथ ही बर्मा ने शराब के नशे में कुछ लोगों को यह बात बताई थी कि उसे सोने की गिन्नियां मिली हैं। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा राज खोल दिया है।

पुरातत्व विभाग से जुटाई जाएगी जानकारी
पुलिस ने मजदूरों के पास सोने की गिन्नियां, चेन और धातू के कलश को बरामद कर लिया है। इसके बाद पुलिस पुरातत्व विभाग से यह जानकारी जुटाने में लगी है कि यह कितना पुराना है। पुराने होने के कारण की इसकी कीमत अधिक है। पुलिस ने सभी आठ मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस खजाने के बारे में मकान मालिक को जानकारी नहीं थी। कहा जा रहा है कि ये गिन्नियां पुश्तैनी हो सकती हैं।

Latest articles

गोविंदपुरा विधानसभा के बरखेड़ा पठानी मे पांच परिवारों के मकान ढहाए

भेल भोपाल।गोविंदपुरा विधानसभा के वार्ड 56 में बीते दिनों हुई भारी बारिश के बीच...

बीएचईएल सेवानिवृत्त सुपरवाइजर को साइबर धोखेबाजों ने लगाया 68 लाख का चूना

भोपाल।वर्षीय सेवानिवृत्त बीएचईएल सुपरवाइजर दो महीने तक चले "डिजिटल गिरफ्तारी" घोटाले का शिकार हो...

बीएचईएल को भारतीय रेलवे को कवच प्रणाली की आपूर्ति के लिए 23 करोड़ रुपये का मिला ऑर्डर

भेल भोपाल।सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स को भारतीय रेलवे (दक्षिण पश्चिम...

बीएचईएल में “उद्योग में हरित ऊर्जा का उपयोग” पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भेल भोपाल।बीएचईएल भोपाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “उद्योग में हरित ऊर्जा के...

More like this

गोविंदपुरा विधानसभा के बरखेड़ा पठानी मे पांच परिवारों के मकान ढहाए

भेल भोपाल।गोविंदपुरा विधानसभा के वार्ड 56 में बीते दिनों हुई भारी बारिश के बीच...

बीएचईएल सेवानिवृत्त सुपरवाइजर को साइबर धोखेबाजों ने लगाया 68 लाख का चूना

भोपाल।वर्षीय सेवानिवृत्त बीएचईएल सुपरवाइजर दो महीने तक चले "डिजिटल गिरफ्तारी" घोटाले का शिकार हो...

भोपाल नगर निगम को ‘घिनौनी’ लापरवाही के लिए नोटिस, हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने की धमकी

भोपाल।— मुख्यमंत्री आवास से कुछ ही मीटर की दूरी पर, प्रसिद्ध 'बड़ा तालाब' पर,...