14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यसोती अंकिता को पेट्रोल डालकर जलाया, फिर पुलिस गिरफ्त में हंसते नजर...

सोती अंकिता को पेट्रोल डालकर जलाया, फिर पुलिस गिरफ्त में हंसते नजर आया सनकी आशिक शाहरूख

Published on

दुमका

झारखंड के दुमका में 12वीं की छात्रा अंकिता की हत्या को लेकर हंगामा बढ़ता जा रहा है। इस बीच अंकिता पर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले करने के आरोपी शाहरूख की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें आरोपी शाहरूख हंसता हुआ नजर आ रहा। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी के हंसते हुए वीडियो भी सामने आया है। जिसे देखकर ऐसा लग रहा जैसे एकतरफा प्यार में सनकी आशिक को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। वहीं इस घटना को लेकर सूबे में सियासत गरमा गई है। आरोपी पर सख्त कार्रवाई को लेकर कई संगठनों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

मुस्कुराता नजर आया आरोपी शाहरुख
अंकिता को आग के हवाले कर मौत के मुंह मे धकेलने वाला आरोपी शाहरूख अभी पुलिस की गिरफ्त में है। लेकिन, उसके चेहरे पर अपने किए की जरा भी शिकन नजर नहीं आई। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मासूम अंकिता की मौत पर अफसोस की जगह मुस्कुराता हुआ नजर आया। उसकी बेशर्मी की तस्वीर सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा और भड़क गया जिसके बाद दुमका में हालात खराब होने लगे।

23 अगस्त के दिन दिया था घटना को अंजाम
बीते 23 अगस्त को इकतरफा प्यार में पागल शाहरुख ने अंकिता के पर पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया था। जिस वक्त आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया उस समय अंकिता अपने कमरे में सो रही थी। शाहरुख ने खिड़की के बाहर से पेट्रोल छिड़का था। इस घटना में अंकिता का शरीर 45 फीसदी झुलस गया था। परिजनों ने उसे दुमका के फूलों झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। फिर बेहतर इलाज के लिए अंकिता को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। रांची रिम्स में इलाज के दौरान अंकिता की मौत हो गई।

आरोपी ने कैसे दिया वारदात को अंजाम पीड़िता ने बताया
रांची रिम्स में जिंदगी की जंग लड़ते-लड़ते दम तोड़ने से पहले अंकिता ने पुलिस के सामने कई खुलासे किए। पीड़िता ने उसके साथ अंजाम दिए गए हर उस जुल्म की दास्तान कलमबद्ध कराई, जो आरोपी शाहरुख को ताउम्र सलाखों में कैद करने के लिए काफी है। पुलिस के मुताबिक, अंकिता का डाइंग डिक्लियरेशन बेहद दर्दनाक है। पूरे मामले में एसपी ने कहा कि 23 तारीख को जब घटना हुई थी उसी दिन आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में जितना ठोस सबूत हम लोगों को मिला है और डाईंग डिक्लेरेशन के बाद हमारा मकसद है आरोपी को कैपिटल पनिशमेंट जैसे फांसी की सजा दिलाई जा सके।

अंकिता की मौत के बाद दुमका में तनाव, धारा 144 लागू
अंकिता की मौत के बाद दुमका में भारी तनाव है, प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दिया है। वहीं अंकिता के अंतिम संस्कार से पहले परिजन और स्थानीय लोगों ने उसकी शवयात्रा भी निकाली। इस दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती रही। मोहल्ले और आस-पड़ोस के लोगों को छोड़कर किसी को भी वहां जाने की इजाजत नहीं दी गई।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this