14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यआपकी डिग्री कागज का टुकड़ा है... गार्ड को पीटने का वीडियो देख...

आपकी डिग्री कागज का टुकड़ा है… गार्ड को पीटने का वीडियो देख IAS ने दी नसीहत

Published on

नई दिल्ली

नोएडा के बाद गुड़गांव में एक बार फिर सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मारने का मामला सामना आए है। दोनों मामले में एक समानता है कि दोनों जगह पिटाई करने वाला अमीर, पढ़ा-लिखा और एलीट क्लास है और पिटाई खाने वाला गरीब है। सवाल उठता है कि लोग कमजोर और गरीब पर ही सारा गुस्सा क्यों दिखाते हैं? सीनियर आईएस अवनीश शरण ने गुड़गांव के थप्पड़ कांड का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। अवनीश शरण ने इसके साथ ही लोगों को नसीहत भी दी। उन्होंने लिखा कि आपकी डिग्री सिर्फ एक कागज का टुकड़ा है, अगर वो आपके व्यवहार में ना दिखे। सिक्योरिटी गार्ड को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है।

गरीबों को ऐसे देखते हैं जैसे अहसान कर रहे हों
एक यूजर @A14111889 ने लिखा बड़े आदमी(धनी) लोगो का व्यवहार कैसा होता है सबको पता है…गरीबों को ऐसे देखते है मानो एहसान कर रहे हो। उनकी सोसाइटी में गरीबों के लिए तिनका भर जगह नहीं है। नौकरों को भी पगार दो दिन देर से ही देते है। और मै ये आंखों देखा बता रहा हूं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, सर, नैतिक रूप से मर चुके, बौद्धिक रूप से भ्रष्ट और कायर समाज में आप और क्या उम्मीद करते हैं? हम शिक्षा पर नहीं साक्षरता पर जोर देते हैं। महंगी कोचिंग, स्कूल और डिग्री हम सभी की परवाह है। यहां हम शक्तिशाली द्वारा किए गए अन्याय के खिलाफ मुश्किल से खड़े होते हैं, लेकिन जो भी हमसे नीचे है उसे धमकाते हैं।

ये पैसा, शानो-शौकत कब काम आएगी?
एक अन्य यूजर @mittallicca ने इस घटना को लेकर अमीरों पर तंज कसा। उसने लिखा कि अब क्या पढ़ा लिखा/अच्छी कंपनी में काम करने वाला/बिजनेस मैन आदमी गरीब गुरबा की पिटाई भी ना करेइंडिया में… ये पैसा/ शान-ओ-शौकत/ताकत कब काम आएगी। एक अन्य यूजर ने लिखा, कोई इस मूर्ख को बताये कि लिफ्ट में कोई खराबी का गार्ड से क्या लेना देना है जो गार्ड पर गुस्सा निकाल रहा है, उसने कहा कि ऐसे लोगों को सबक दिया जाना जरूरी है।

आप न्याय दिलवा सकते हैं?
एक यूजर @vishalkabra2 ने आईएएस अवनीश शरण से ही न्याय की गुहार लगाई। यूजर ने लिखा कि हमारे पास तो पहुंच नहीं है लेकिन क्या आप न्याय दिलवा सकते हैं? वहीं, एक अन्य यूजर @luckydelhiwala ने लिखा कि गरीब इनके आगे कोई गलती नहीं कर सकता, अगर करता है तो उसे मार खाना होगा।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं अवनीश
आईएएस अवनीश शरण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इससे पहले उन्होंने नोएडा के ट्विन टावर के गिरने का वीडियो भी ट्वीट किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा था कि एक महत्वपूर्ण सीख: आपकी तबाही पर दुनिया सिर्फ मजे लेगी। 27 अगस्त को अवनीश शरण ने बिहार की पुलिस कॉन्स्टेबल की फोटो पोस्ट की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था कि बबली कुमारी ने वर्ष 2015 में बिहार पुलिस में बतौर कांस्टेबल जॉइन किया। वर्तमान में बेगूसराय में तैनात थीं। अपने कर्तव्य निर्वहन के साथ परिवार संभाला, पढ़ाई निरंतर जारी रखी। कठिन परिश्रम और चुनौतियों का सामना कर BPSC परीक्षा उत्तीर्ण की और अब DSP ट्रेनिंग के लिए जा रहीं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...