मुंबई
कारोबार जगत के दिग्गज दीपक पारेख ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने आठ साल के दौरान ‘शानदार’ काम किया है। हाउसिंंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी के चेयरमैन पारेख ने कहा कि देश की तस्वीर बदलने के लिए मोदी को कम-से-कम दो कार्यकाल और मिलने चाहिए।
पारेख ने एक पत्रिका की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री ने शानदार काम किया है। उनके जीवन का एक ही उद्देश्य है कि देश आगे बढ़े, प्रगति करे और वह अपना सारा समय अपने इसी उद्देश्य पर खर्च करते हैं।’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘सोचने का सवाल ही नहीं (राहुल गांधी या मोदी में से कौन इस पर सोचने का सवाल ही नहीं है)। यह एकदम साफ है।’
