11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यमथुरा स्टेशन से चोरी बच्चा BJP पार्षद के घर मिला, 1.85 लाख...

मथुरा स्टेशन से चोरी बच्चा BJP पार्षद के घर मिला, 1.85 लाख में सौदा

Published on

मथुरा,

मथुरा जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8-9 से छह दिन पहले एक 7 माह का बच्चा चोरी हो गया था. जीआरपी पुलिस ने बच्चे को फिरोजाबाद से बरामद कर लिया है. बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के 8 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि बच्चा फिरोजाबाद की भाजपा पार्षद के घर से मिला है. नवजात का 1 लाख 85 हजार रुपए में सौदा किया गया था. पुलिस ने 85 हजार रुपए बरामद किए हैं.

दरअसल, मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8-9 पर 24 अगस्त की रात फरह इलाके की महिला सो रही थी. उसी दौरान उसका 7 माह का बच्चा किसी ने चोरी कर लिया था. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी. जीआरपी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन की. इसके बाद पुलिस ने बच्चा चुराने वाले गिरोह के आठ लोगों को पकड़ लिया.

पकड़े गए लोगों में बच्चा खरीदने वाली फिरोजाबाद जिले की महिला विनीता अग्रवाल और विनीता के पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि जिनके घर से बच्चा बरामद हुआ है, वह विनीता अग्रवाल वार्ड नंबर 51 से नगर निगम पार्षद हैं. इसकी पुष्टि BJP महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने की है.

रेलवे एसपी बोले- 8 आरोपी हो चुके हैं अरेस्ट
पुलिस इस गिरोह के अन्य लोगों की तलाश कर रही है. रेलवे एसपी मुस्ताक अहमद का कहना है कि बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने बच्चा चुराने वाले गिरोह के आठ लोगों को पकड़ा है. गिरोह के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.पुलिस ने बच्चे को खरीदने के लिए दिए गए 85 हजार रुपए भी आरोपियों से बरामद किए हैं. बच्चे की सकुशल बरामदगी से उसके परिजन बेहद खुश हैं.

एसपी रेलवे का कहना है के बच्चे का सौदा 1 लाख 85 हजार रुपए में हुआ था. यह बच्चा यहां से हाथरस ले जाया गया. उसके बाद गिरोह के लोगों ने फिरोजाबाद के लोगों से बात कर उसे बेच दिया.जब कृष्ण मुरारी अग्रवाल के भाई सुनील अग्रवाल से बात की, तो उन्होंने फोन पर बताया कि यह बच्चा उन्होंने एक बिचौलिये के माध्यम से गोद लिया है. उन्होंने कोई चोरी किए बच्चे को नहीं खरीदा है, लेकिन फिलहाल कैमरे के सामने कोई भी बोलने को तैयार नहीं है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this