12.5 C
London
Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedसिद्धू मूसेवाला के 'जांदी वार' गाने पर लगी रोक, कोर्ट ने दिए...

सिद्धू मूसेवाला के ‘जांदी वार’ गाने पर लगी रोक, कोर्ट ने दिए सभी एड हटाने के निर्देश

Published on

पंजाब की एक अदालत ने सोमवार को दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गाने ‘जांदी वार’ की रिलीज पर रोक लगा दी. वहीं सभी मीडिया प्लेटफॉर्म पर से गाने से जुड़े हर तरह के विज्ञापनों को हटाने का भी आदेश दे दिया है. कुछ दिन पहले ही सिंगर और म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट ने इस गाने की रिलीज डेट को अनाउंस किया था. इस बात पर मूसेवाला के माता-पिता ने एतराज जताया था और कोर्ट से रोक की गुजारिश की थी.

कोर्ट ने लगाई गाने पर रोक
सलीम के एलान के बाद सिद्धू मुसेवाला के माता-पिता ने गाने पर रोक की याचिका लगाई थी. मनसा जिला न्यायालय में लंबी बहस के बाद इस आदेश को सुनाया गया. आदेश में सलीम और सुलेमान को सारे एड हटाने का निर्देश दिया गया. मूसेवाला के माता-पिता ने कहा कि अभी वह बेटे की मौत का केस लड़ रहे हैं. वे अभी इंसाफ की लड़ाई में लगे हुए हैं. वे अपना पूरा ध्यान केस में लगा रहे हैं, ऐसे में गाना रिलीज करने पर वो मन नहीं लगा सकते हैं. उन्होंने सिंगर सलीम मर्चेंट से अपील की थी कि वो गाना रिलीज ना करें.

मूसेवाला के माता-पिता के वरिष्ठ अधिवक्ता अमित झांजी ने सलीम-सुलेमान और उनकी कंपनी मर्चेंट रिकॉर्ड्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ-साथ कुछ और डिजिटल प्लेटफॉर्म के खिलाफ रोक लगाने के लिए एक मुकदमा दायर किया था. याचिका में कहा गया था कि-”रिलीज की घोषणा सलीम-सुलेमान ने अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम अकाउंट पर की. उन्होंने मूसेवाला के डिजिटल हस्ताक्षर के साथ-साथ माल की बिक्री और गाने के एनएफटी अधिकारों को बड़े पैमाने पर जनता के लिए घोषित किया. इसके लिए उन्होंने मूसेवाला के माता-पिता से कोई आज्ञा नहीं ली थी.”

सलीम ने हटाए गाने के एड
रोक लगने के बाद सलीम मर्चेंट ने अपने फैसले पर खेद जताया. सलीम ने कहा- ”अब ये गाना 2 सितंबर को रिलीज नहीं होगा. सिद्धू के माता-पिता नहीं चाहते कि जांदी वार गाना अभी रिलीज हो. उनके आशीर्वाद के बिना हम कोई ऐसा कदम नहीं उठाएंगे. उनसे विचार के बाद ही इस गाने को रिलीज किया जाएगा.”

केस के दौरान सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता अपने दिवंगत बेटे की छवि को खराब करने से भी रोकना चाहते हैं. आपको याद होगा कि उनकी मौत के बाद एक गाना SYL रिलीज किया गया था. जिसे कुछ दिनों में ही यूट्यूब ने बैन कर दिया था. इस गाने में नहर से लेकर प्रदेश के कई विवादित मुद्दे उठाए गए थे. गाने को भारत में बैन किया गया था. हालांकि, अभी तक केंद्र या प्रदेश सरकार ने इसका कारण नहीं बताया है.

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...