10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यसोनाली हत्याकांड में बड़े राजनेताओं का हाथ? जानें परिवार ने लिया किसका...

सोनाली हत्याकांड में बड़े राजनेताओं का हाथ? जानें परिवार ने लिया किसका नाम और क्या कहा

Published on

चंडीगढ़

सोनाली फोगाट की मौत के मामले में सस्पेंस लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन मौत की मिस्ट्री अभी तक सुलझी नहीं है। कई सवाल उठे और उनके जवाब आ चुके हैं लेकिन उन जवाबों की कड़ियां अभी तक नहीं जुड़ पाई हैं। अब गोवा पुलिस की टीम हरियाणा स्थित सोनाली फोगाट के घर हिसार पहुंच रही हैं। यहां टीम सोनाली के फार्महाउस भी जाएगी। परिवार से पूछताछ करेगी और मामले में उठ रहे सवालों के जवाब तलाशेगी। परिवार ने सोनाली की हत्या का आरोप लगाया है। अब आरोप लगे हैं कि सुधीर ने सोनाली की हत्या का जाल बुना। वह कई वर्षों से यह साजिश रच रहा था और सोनाली को ऐसे मारना चाहता था ताकि उसकी मौत प्राकृतिक लगे।

गोवा पुलिस की एक टीम मंगलवार को हरियाणा पहुंच रही है। पुलिस महानिरीक्षक गोवा ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया कि टीम परिवार के लगाए गए आरोपों की जांच के लिए सोनाली के और सुधीर सांगवान के ठिकानों पर जाएगी। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री को इस मामले की एक गुप्त रिपोर्ट भी दी जाएगी।

राजनेताओं के हाथ का आरोप
इधर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि फोगाट के परिवार के लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं, इस हत्याकांड में कुछ बड़े राजनेताओं का भी हाथ हो सकता है। इसलिए सरकार ने गोवा सरकार को केस की सीबीआई जांच कराने के लिए लिख दिया है। सूत्रों ने बताया कि परिवार ने एक राजनेता का स्पष्ट रूप से नाम भी लिया है। इसलिए सरकार चाहती है कि केस सीबीआई के पास जाए।

परिवार ने गोपाल कांडा पर लगाए आरोप
सोनाली के भाई वतन ढाका ने हरियाणा के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक गोपाल कांडा का स्पष्ट रूप से नाम लिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गोपाल कांडा ने सुधीर सांगवान समेत सोनाली के हत्या आरोपियों की मदद की। वतन ढाका उर्फ रिंकू ने कहा कि भिवानी जिले का सुखविंदर कुछ साल पहले सिरसा में गोपाल कांडा के साथ रहता था। उन्होंने आरोप लगाया कि उसने गोवा से गोपाल कांडा से भी संपर्क किया था।

सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पने का खेल
सुधीर सांगवान और उसके सहयोगी सुखविंदर पर आरोप है कि उन्होंने सोनाली की संपत्ति हड़पने के लिए उसकी हत्या का षड्यंत्र किया। परिवार ने आरोप लगाए हैं कि सोनाली की हत्या करके उसकी प्राकृतिक हत्या दिखाने की साजिश लगभग तीन साल पहले ही शुरू कर दी गई थी। सुधीर सांगवान ने सोनाली को फंसाना शुरू कर दिया था।

ऐसे रचा षडयंत्र
परिवार का आरोप है कि सुधीर ने सबसे पहले कुछ तांत्रिकों के साथ मिलकर सोनाली को फंसाना शुरू किया। उसके दिमाग में परिवार के खिलाफ बातें भरता गया। परिवार से ही उसकी जान को खतरा बताकर उसे अपने परिवार से दूर रखा। उसके बाद फार्म हाउस पर सारा स्टाफ भी खुद अपॉइंट किया और सोनाली के आसपास का माहौल ऐसा बनाया कि खुद को उसके सामने उसका सबसे बड़ा हितैषी दिखाया।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...