10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यकांग्रेस को गुलाम नबी आजाद ने दिया बड़ा झटका, 64 नेता एक...

कांग्रेस को गुलाम नबी आजाद ने दिया बड़ा झटका, 64 नेता एक साथ देंगे इस्तीफा

Published on

जम्मू,

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. यहां गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद इस्तीफों की बाढ़ सी आ गई. जम्मू कश्मीर के 64 नेताओं ने मंगलवार को एक साथ कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा देने वाले नेताओं में पूर्व डिप्टी सीएम तारा चंद, पूर्व मंत्री माजिद वानी, मनोहर लाल शर्मा जैसे बड़े नेता शामिल हैं. ये सभी नेता रविवार को आजाद के नेतृत्व वाली नई पार्टी जॉइन करेंगे.

कांग्रेस से जिन 64 नेताओं ने इस्तीफा दिया है, उनमें पूर्व डिप्टी सीएम तारा चंद, पूर्व मंत्री माजिद वानी, घारू चौधरी, मनोहर लाल शर्मा, पूर्व विधायक बलवान सिंह, जम्मू कश्मीर कांग्रेस के सचिव नरिंदर शर्मा और महासचिव गौरव मगोत्रा शामिल हैं.

‘अन्य पार्टियों के नेता भी होंगे शामिल’
गुलाम नबी आजाद की मौजूदगी में इन सभी नेताओं ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया. पूर्व डिप्टी सीएम तारा चंद ने कहा कि हम खुश हैं कि आजाद अपनी पार्टी बना रहे हैं. कांग्रेस आलाकमान ने एक बार भी हमसे मिलने की जहमत नहीं उठाई, हम अपनी शिकायतें व्यक्त करना चाहते थे. लेकिन किसी को हमारी सुनने की कोई इच्छा नहीं थी. अन्य पार्टियों के नेताओं ने भी हमसे संपर्क किया. वे भी हमारी (आजाद की पार्टी) में शामिल होंगे. यहां तक कि सत्ताधारी बीजेपी के नेता भी हमारे साथ आना चाहते हैं.

इन नेताओं ने दिया इस्तीफा
तारा चंद (पूर्व डिप्टी सीएम), माजिद वानी (पूर्व मंत्री), बलवान सिंह (जम्मू कश्मीर कांग्रेस महासचिव) , घारू चौधरी (पूर्व मंत्री), मनोहर लाल शर्मा (पूर्व मंत्री), गुलाम हैदर मालिक , विनोद शर्मा, विनोद मिश्रा, नरिंदर शर्मा, मसूद, परविंदर सिंह, अराधना अंदोत्रा, संतोष महनास, संतोष मनजोत्रा, वरुण मंगोत्रा, रेहाना अंजुम, रसपौल भारद्वाज, तीरथ सिंह, नीरज चौधरी, सरनाम सिंह, राजदेव सिंह, अशोक भगत, अश्विनी शर्मा, बद्री शर्मा, जगतार सिंह, दलजीत सिंह, मदन लाल शर्मा, काली दास, करनैल सिंह, करण सिंह, गोविंद राम शर्मा, राम लाल भगत, केवल कृष्ण, देवेंद्र सिंह बिंदू, कुलभूषण कुमार समेत 64 लोगों ने इस्तीफा दे दिया.

आजाद ने नई पार्टी के गठन का किया ऐलान
लंबे वक्त से नाराज चल रहे गुलाम नबी आजाद ने पिछले हफ्ते कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. वे कांग्रेस के नाराज नेताओं के जी-23 गुट में भी शामिल थे. जी-23 गुट कांग्रेस में लगातार कई बदलाव की मांग करता रहा है. आजाद ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद ऐलान किया कि वे बीजेपी में शामिल नहीं होंगे. उन्होंने कहा है कि वे जम्मू कश्मीर में नई पार्टी का गठन करेंगे और विधानसभा चुनाव में उतरेंगे.

ऐसा है आजाद का राजनीतिक करियर
– गुलाम नबी आजाद का जन्म 7 मार्च 1949 को जम्मू कश्मीर के डोडा में हुआ. उन्होंने कश्मीर यूनिवर्सिटी से M.Sc किया है. वे 1970 के दशक से कांग्रेस से जुड़े.
– वे 1975 में जम्मू कश्मीर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे. 1980 में उन्होंने यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था. वे पहली बार 1980 में महाराष्ट्र के वाशिम से लोकसभा चुनाव जीते थे. इसके बाद उन्हें 1982 में केंद्रीय मंत्री बनाया गया था. वे 1984 में भी इसी सीट से जीते.
– आजाद 1990-1996 तक महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद रहे. वे नरसिम्हा राव की सरकार में भी मंत्री रहे. वे 1996 से 2006 तक जम्मू कश्मीर से राज्यसभा पहुंचे.
– वे 2005 में जम्मू कश्मीर के सीएम भी बने. हालांकि, 2008 में पीडीपी ने कांग्रेस से समर्थन वापस ले लिया था. इसके बाद आजाद की सरकार गिर गई थी.
– आजाद मनमोहन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे. 2014 में आजाद को राज्यसभा में विपक्ष का नेता बनाया गया था. 2015 में आजाद को जम्मू कश्मीर से राज्यसभा भेजा गया था.

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...