5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedक्रिकेटर शुभमन गिल संग रिलेशन में सारा? डिनर डेट का वीडियो Viral

क्रिकेटर शुभमन गिल संग रिलेशन में सारा? डिनर डेट का वीडियो Viral

Published on

बॉलीवुड को क्या एक और नई एक्ट्रेस-क्रिकेटर की जोड़ी मिलने वाली है. ये हम नहीं कह रहे लेकिन सोशल मीडिया और गॉसिप गलियारों में अटकलें तेज हैं. ये नई जोड़ी हो सकती है सारा अली खान और शुभमन गिल की. जी हां, आपने सही सुना. सोशल मीडिया पर सारा अली खान और शुभमन गिल की तस्वीर वायरल हो रही है. एक फैन ने दोनों को रेस्टोरेंट में साथ बैठे स्पॉट किया और टिकटॉक पर इस वीडियो को शेयर किया. वीडियो के बैकग्राउंड में सारा और शुभमन को डिनर करते हुए देखा गया. देखते ही देखते ये वीडियो वायरल होने लगा और दोनों के डेटिंग की खबरें उड़ने लगीं. वीडियो में सारा पिंक आउटफिट में नजर आईं और शुभमन व्हाइट-ग्रीन शर्ट में दिखे.

वायरल वीडियो पर यूजर्स ने लिए मजे
इस वीडियो को देखने के बाद उनके रिलेशन की बातें होने लगी हैं. वायरल वीडियो की टाइमिंग इसलिए भी खास है क्योंकि शुभमन गिल के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट करने की खबरें थीं. मगर लगता है हाल फिलहाल में दोनों का ब्रेकअप हो गया है. सारा और शुभमन ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया है. इन सभी चर्चाओं के बीच शुभमन का सारा अली खान के साथ दिखना शोबिज इंडस्ट्री में हॉट टॉपिक बना हुआ है. हालांकि अभी डेटिंग की खबरों पर सारा और शुभमन की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है. तब तक के लिए लोगों को मजे लेने का मौका जरूर मिल गया है.

सारा और शुभमन को साथ देखे जाने पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. शुभमन और सारा को साथ में देख कई लोग सरप्राइज्ड भी हुए. एक यूजर ने लिखा- क्या चक्कर है. दूसरे ने मजे लेते हुए लिखा- लगता है शुभमन सारा से ऑब्सेस्ड हैं. शख्स लिखता है- सचिन तेंदुलकर की बेटी से क्रिकेटर की पोती तक. लोगों का कहना है कि शुभमन को बस सारा चाहिए चाहे वो कोई भी सारा हो. कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं. एक मीम मजेदार है, लिखा है- सारा तो सारा होती है, तेंदुलकर हो या खान.

विजय देवरकोंडा को डेट करना चाहती थीं सारा
सारा और शुभमन के डेट करने में कितनी सच्चाई है ये तो नहीं मालूम. लेकिन लोगों को चटखारे लेने का मौका जरूर मिल गया. सारा अली खान का कभी कार्तिक आर्यन संग रिलेशन रहा था. कॉफी विद करण में सारा ने विजय देवरकोंडा को डेट करने की बात कही थी. ऐसे में शुभमन गिल का सीन में दिखना, लोगों को सारा की लवलाइफ पर कंफ्यूज कर रहा है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...