11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यशाहरुख के साथ अंकिता की सेल्फी, परिवार बोला- फोटोशॉप भी हो सकती...

शाहरुख के साथ अंकिता की सेल्फी, परिवार बोला- फोटोशॉप भी हो सकती है

Published on

दुमका,

झारखंड के दुमका की अंकिता सिंह की हत्या में नया मोड़ आया है. अंकिता को शाहरुख हुसैन नाम के युवक ने उस समय पेट्रोल डालकर जला दिया था जब वो अपने घऱ में सो रही थी. पांच दिन तक जिंदगी और मौत के बीच झूलती रही अंकिता ने आखिरकार दम तोड़ दिया और उसके कत्ल के इल्जाम में शाहरुख सलाखों के पीछे है.

शाहरुख पर आरोप है कि वो अंकिता से एकतरफा प्यार करता था और अंकिता ने जब उससे शादी से इनकार कर दिया तो उसने गुस्से में उसे जिंदा जला डाला. इस घटना को लेकर सिर्फ दुमका नहीं बल्कि पूरे झारखंड में बवाल है. विपक्ष इसे लेकर सोरेन सरकार पर सवाल उठा रहा है. अंकिता और शाहरुख के अलग-अलग धर्म के होने के चलते इसमें सांप्रदायिक एंगल भी देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर लगातार जस्टिस फॉर अंकिता की मांग उठ रही है. लेकिन अब सोशल मीडिया पर अंकिता और शाहरुख की कुछ नई तस्वीरें लगातार शेयर हो रही हैं.

aajtak.in इन तस्वीरों की पुष्टि नहीं करता लेकिन इन तस्वीरों के जरिए दावा किया जा रहा है कि अंकिता और शाहरुख के बीच में कभी अच्छी जान-पहचान रही थी. दो तस्वीरों में जहां अंकिता शाहरुख के साथ उसकी कार में है और उसकी सेल्फी का हिस्सा बनी है, वहीं तीसरी में वो शाहरुख के साथ किसी बांध के किनारे पिकनिक स्पॉट पर फोटो खिंचवाते दिख रही है.

सामने आई इन तस्वीरों पर बात करते हुए अंकिता के परिवार के एक सदस्य विकास कुमार ने ये तो माना है कि फोटो में दिख रहे लोग अंकिता और शाहरुख ही हैं, लेकिन उनका ये भी कहना है कि आज के समय में ऐसी तस्वीरों को फोटोशॉप से भी तैयार किया जा सकता है.

तस्वीरों का सच क्या है ये जांच के बाद ही पता चलेगा. विकास कुमार ने बताया कि घटना से कुछ दिन पहले शाहरुख ने अंकिता के कमरे की खिड़की में तोड़फोड़ की थी. जिसकी सूचना अंकिता के पिता को भी दी गयी थी. जिसके बाद अंकिता के पिता ने शाहरुख़ की इस हरकत के बारे में उसके भाई को बताया था.दूसरी तरफ अंकिता हत्याकांड मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि रंजन की बेंच ने झारखंड के गृह सचिव और डीजीपी को समन जारी कर केस की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है.

क्या है मामला
झारखंड के दुमका में रहने वाली अंकिता सिंह को जलाकर मार डाला गया था. आरोप है कि शाहरुख, अंकिता से एकतरफा प्यार करता था. ऐसे में अंकिता ने जब इनकार किया तो 23 अगस्त की सुबह चार बजे शाहरुख अपने दोस्त के साथ दुमका के जरूवाडीह मोहल्ले में पहुंचा. अंकिता सो रही थी. आरोप के मुताबिक, शाहरुख ने खिड़की से लड़की पर पेट्रोल फेंका और आग लगा दी. आग लगाकर आरोपी भाग गया. बेटी को पहले दुमका के अस्पताल में और उसके बाद रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अंकिता पांच दिनों तक हिम्मत दिखाती रही, लेकिन अंत में वो जिंदगी की जंग हार गई. इस वारदात के बाद से ही झारखंड के अलग अलग हिस्सों में विरोध की आवाजें तेज हैं. तमाम राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठन आरोपित शाहरुख को फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे हुए हैं.

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...