22.5 C
London
Monday, June 1, 2026
HomeUncategorizedCEO की फ्रेशर्स को सलाह- 'रोना-धोना नहीं, 18 घंटे काम करो...', लोगों...

CEO की फ्रेशर्स को सलाह- ‘रोना-धोना नहीं, 18 घंटे काम करो…’, लोगों ने घेरा!

Published on

नई दिल्ली,

एक ओर जहां केंद्र की मोदी सरकार कर्मचारियों को 4 दिन काम करने की सहूलियत देने पर आगे बढ़ रही है. वहीं दूसरी ओर एक CEO फ्रेशर्स को दिन में 18 घंटे काम करने की सलाह दे रहा है. हालांकि, सोशल मीडिया पर उसे ऐसी सलाह देना भारी पड़ गया और यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया.

18 घंटे काम करने की सलाह दी
दरअसल, बॉम्बे शेविंग कंपनी के फाउंडर और सीईओ शांतनु देशपांडे ने फ्रेशर्स को दिन में 18 घंटे काम करने की सलाह दी थी. लिंक्डइन पर मंगलवार सुबह साझा किए गए पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जब आप 22 साल के हैं और कंपनी में नई नौकरी है, तो अपने आप को इसमें झोंक दें.

शांतनु ने आगे सलाह देते हुए लिखा कि अच्छा खाओ और फिट रहो, लेकिन कम से कम 4-5 साल तक दिन में 18 घंटे काम करना जारी रखो. उन्होंने अपने पोस्ट में यह दावा भी किया कि फ्रेशर के लिए यह बेहद मददगार साबित होगा और चीजें धीरे-धीरे सही होती जाएंगी.

पोस्ट पर यूजर्स ने निकाला गुस्सा
शांतनु देशपांडे ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, फ्रेशर्स को कम से कम 18 घंटे काम करके अपना समर्पण दिखाना चाहिए. अपने काम की पूजा करो और रोना-धोना मत करो. इस पोस्ट को करने के बाद देशपांडे सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए. उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral) हो गया और यूजर्स ने जमकर अपना गुस्सा निकाला. एक यूजर ने लिखा कि अपनी सलाह अपने पास रखें, डियर फ्रेशर्स – इस जोकर की बात मत सुनो, जिंदगी काम से बढ़कर है.

यूजर्स ने CEO को दे दी सलाह
एक अन्य यूजर ने उनके पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए लिखा, ‘सभी शुरुआती स्टार्टअप, रोना-धोना न करें बल्कि ग्राहकों को मुफ्त में उत्पाद दें. लाभ के बारे में मत सोचो. उसने लिखा पहले ऐसा करें और फिर फ्रेशर्स से भी इस तरह की उम्मीद करें.

हालांकि, किसी काम को सीखने और उसे समझने में अपना अतिरिक्त समय देना कोई गतल बात नहीं. लेकिन, एक ओर जहां सरकार नए वेज कोड के अनुसार, सरकार नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह में चार दिन काम और तीन अवकाश के फॉर्मूले पर विचार कर रही है और कर्मचारियों को हफ्ते में 48 घंटे काम करने की सुविधा देने की तैयारी कर रही है.यानी सप्ताह में तीन दिन की छुट्टी के साथ हर दिन दफ्तर में 12 घंटे काम करना पड़ेगा. ऐसे समय में बॉम्बे शेविंग कंपनी के सीईओ की ये सलाह लोगों को रास नहीं आ रही. यही कारण है कि उन्हें इस एडवाइस के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

Latest articles

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

More like this

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...