11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यदंगामुक्त हुआ योगी का यूपी लेकिन महिलाओं के खिलाफ क्राइम में सबसे...

दंगामुक्त हुआ योगी का यूपी लेकिन महिलाओं के खिलाफ क्राइम में सबसे आगे

Published on

लखनऊ

नेशनल क्राइम रिकार्ड के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त प्रदेश हो गया है। प्रदेश में अन्य राज्यों की तुलना में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं करीब-करीब खत्म हो गई हैं। लेकिन महिलाओं के प्रति अपराध में सबसे आगे है। महिलाओं के प्रति अपराध के सबसे ज्यादा 56083 केस हुए हैं।

प्रदेश में सांप्रदायिक हिंसा की सिर्फ एक घटना हुई, जबकि अन्य राज्यों में सांप्रदायिक हिंसा का ग्राफ कहीं ज्यादा रहा। सांप्रदायिक हिंसा की झारखंड में 77, बिहार में 51, हरियाणा में 40 घटनाएं सामने आएं। देश में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा सांप्रदायिक हिंसा से प्रभावित रहा। वहां 378 केस सामने आए।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि देश में आईपीसी के कुल 36 लाख 63 हजार 360 मामले दर्ज हुए। यूपी में आईपीसी के 3.57 लाख केस दर्ज हुए, जो एक लाख की जनसंख्या पर 154.5 फीसदी है और देश में यूपी 23वें स्थान पर है। प्रदेश में एसिड अटैक की कुल 22 घटनाएं हुईं और अपहरण की 50 घटनाएं हुईं। इन दोनों अपराधों में राज्य 36वें स्थान पर है।

महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध में भी सुधार
एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में भी सुधार हुआ है। बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध में प्रदेश 28वें स्थान पर और पाक्सो एक्ट के मामले में 6.3 क्राइम रेट के साथ 21वें स्थान पर रहा। महिलाओं के विरुद्ध अपराध में 16वें स्थान पर है। दुराचार के 2845 मुकदमों के साथ राज्य 23वें स्थान पर रहा जबकि शीलभंग के अपराध में राज्य 19वें स्थान पर है।

लगातार कम हुए हत्या के मामले
प्रशांत कुमार ने कहा कि लगातार कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर की जा रही कड़ी कार्रवाई का नतीजा है कि राज्य में हत्या के मामलों में लगातार कमी आ रही है। हत्या के राज्य में कुल 3717 अपराध घटित हुए, जिसका क्राइम रेट 1.6 रहा और राज्य 24वें स्थान पर रहा। पुलिस की लगातार गश्त बढ़ने और पीआरवी की सक्रियता के चलते चोरी की घटनाएं बहुत कम हुईं और राज्य 33वें स्थान पर रहा।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...