11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यशिवपाल यादव का फिर उमड़ा दर्द, अखिलेश ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर

शिवपाल यादव का फिर उमड़ा दर्द, अखिलेश ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर

Published on

इटावा

इटावा के सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के संविदा कर्मियों के हड़ताल के दौरान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी पहुंच गए। उन्होंने कर्मियों के साथ बैठकर धरना प्रदर्शन किया। इसी दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के अफसर साही नेतृत्व को लेकर योगी सरकार को भी घेरा। वहीं अपने भतीजे अखिलेश यादव को भी उन्होंने नहीं छोड़ा।

उन्होंने कहा कि हम तो एक ही सीट पर संतुष्ट हो गए थे, इसके बावजूद भी अखिलेश सरकार नहीं बना सके। अगर यह मेरी बात मानते और एक हेलीकॉप्टर दे देते तो हर एक विधानसभा में 20 से 30 हजार वोट बढ़ते। आज मुझे सैफई के संविदा कर्मियों का हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है अगर सरकार हमारी होती तो आज यह दिन देखना को नहीं मिलता। आज सैफई के अस्पताल की दुर्दशा दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है, जहां पहले सपा सरकार में सैफई अस्पताल में तीन हाजर से ऊपर मरीज आते थे।

इटावा जनपद ही नहीं उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों से मध्य प्रदेश से भी ग्वालियर मरीज यहां अस्पताल में पहुंचकर उपचार करवाते थे। आज दुर्दशा के कारण से अस्पताल में मरीजों की संख्या घटती जा रही है तो वही जो मरीज भर्ती भी उनका उपचार भी सही तरीके से नहीं किया जा रहा है।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...