10 C
London
Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedNDTV के टेकओवर में अडानी का एक कदम और, ओपन ऑफर की...

NDTV के टेकओवर में अडानी का एक कदम और, ओपन ऑफर की फाइनल डेट आई सामने

Published on

नई दिल्ली

अडानी समूह मीडिया कंपनी एनडीटीवी में 26 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 17 अक्टूबर को खुली पेशकश लाएगा। इस पेशकश का प्रबंधन कर रही जेएम फाइनेंशियल की तरफ से विज्ञापन जारी हुआ है। इसके अनुसार, यह पेशकश संभवत: एक नवंबर को बंद होगी। खुली पेशकश के तहत अडानी समूह 1.67 करोड़ इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण करेगा। इसके लिए शेयर मूल्य 294 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।यदि पेशकश को पूर्ण अभिदान मिल जाता है तो 294 रुपये प्रति शेयर के भाव पर इसका कुल मूल्य 492.81 करोड़ रुपये बैठेगा।

अडानी समूह ने 23 अगस्त को विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लि. (वीसीपीएल) के अधिग्रहण के जरिये एनडीटीवी में 29.18 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की थी। वीसीपीएल के पास आरआरपीआर होल्डिंग में 99.99 प्रतिशत हिस्सेदारी है।इसके बाद अडानी समूह की कंपनियों- वीसीपीएल, एएमजी मीडिया नेटवर्क्स और अडानी एंटरप्राइजेज ने एनडीटीवी की 26 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी यानी 1.67 करोड़ इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण का प्रस्ताव रखा था।

इस घोषणा के कुछ दिन बाद एनडीटीवी के संस्थापकों ने कहा था कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी के बिना यह सौदा आगे नहीं बढ़ सकता है।सेबी ने 27 नवंबर, 2020 को पारित आदेश के जरिये एनडीटीवी के संस्थापकों राधिका रॉय और प्रणय रॉय पर प्रतिभूति बाजार में कारोबार की दो साल की रोक लगा दी थी। रोक की यह अवधि 26 नवंबर को समाप्त हो रही है।

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...