11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यबड़ा हादसा: सड़क से फिसलकर 300 फुट गहरी खाई में गिरी कार,...

बड़ा हादसा: सड़क से फिसलकर 300 फुट गहरी खाई में गिरी कार, 8 की मौत

Published on

जम्मू

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मंगलवार को एक कार सड़क से फिसल कर 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक 16 वर्षीय लड़की सहित आठ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ‘स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) चिंगाम से सवारियों को ले कर चतरू जा रही थी तभी दोपहर करीब सवा तीन बजे बोंडा गांव के पास यह वाहन हादसे का शिकार हो गया। उन्होंने बताया कि पहाड़ी सड़क से एसयूवी के खाई में गिरने के बाद पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स एवं स्थानीय निवासियों के बचाव दल फौरन हरकत में आए।

अधिकारियों के मुताबिक, पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और तीन अन्य ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ा। उन्होंने बताया कि तीन अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शफकत भट मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा है कि सभी जरूरी मदद मुहैया कराई जाएगी। पूर्व मंत्री जीएम सरूरी ने भी हादसे में जान हानि पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवज़े की मांग की है।

वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त; एक बच्चे की मौत, 16 लोग घायल

माता वैष्णो देवी के तीर्थयात्रियों से भरी एक बस जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पांच साल के एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा के आधार शिविर कटरा से दिल्ली जा रही थी।

अधिकारियों ने कहा कि बस चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कडमाल में एक अन्य बस को टक्कर मारने के बाद यह पलट गई। इस घटना में उत्तर प्रदेश (उप्र) निवासी शुभम कुमार (5) नामक बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि चार महिलाओं और तीन बच्चों सहित 16 यात्री घायल हो गये और उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...