11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यहिंदी नहीं, हिजाब जरूरी... जब पिता ने किया ऐतराज तो इस्‍लामिक स्‍कूल...

हिंदी नहीं, हिजाब जरूरी… जब पिता ने किया ऐतराज तो इस्‍लामिक स्‍कूल ने बच्‍ची को निकाला

Published on

अलीगढ़

अलीगढ़ इस्लामिक मिशन स्कूल में हिंदी नहीं पढ़ाने के सवाल पर बच्ची को स्कूल से निकालने का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता आमिर का आरोप है कि स्‍कूल प्रशासन से इस पर सवाल किए जाने के बाद बच्‍ची को नर्सरी क्‍लास से निकाल दिया गया। इतना ही नहीं बच्‍ची को ह‍िजाब पहनने को भी कहा जाता था। बच्ची के परिवार ने डीएम कार्यालय पर न्याय की गुहार लगाई। डीएम ने संबंधित अधिकारी को जांच के निर्देश दिए।

छात्रा के पिता मोहम्मद आमिर ने बताया कि मैंने अपनी बेटी का इस्लामिक मिशन स्कूल में नर्सरी में एडमिशन कराया था। एडमिशन के 6 महीने बाद हम लोग स्कूल गए थे और पूछा था हमारी बेटी को हिंदी क्यों नहीं पढ़ाई है? अभी तक होमवर्क क्यों नहीं चेक किया है? बच्ची की परफॉर्मेंस कैसी है? इस दौरान स्कूल के संचालक ने हमारे किसी भी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। उलटे हमारे ऊपर बदसलूकी का आरोप लगाया।

आमिर ने आगे कहा, ‘हद तब पार हो गई जब इसी बात को लेकर हमारी बेटी को स्कूल से निकाल दिया गया। 6 महीने में हमारी बेटी को हिंदी नहीं पढ़ाई गई और न ही वहां राष्ट्रगान होता है। साल में सिर्फ दो बार राष्ट्रगान होता है 15 अगस्त और 26 जनवरी को।’

जब आमिर ने हिंदी न पढ़ाने पर सवाल किया तो उनका कहना है कि स्‍कूल की ओर से कहा गया कि आपसे पूछ कर बच्‍चों की पढ़ाई नहीं होगी। आमिर ने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत करने के बाद स्‍कूल से उनके ऊपर दबाव डाला जा रहा है कि बेटी के फीस के पैसे वापस ले लें और दूसरे स्‍कूल में एडमिशन करा लें।

मामला जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के संज्ञान में आने के बाद डीएम ने तत्काल बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं इस संबंध में स्कूल प्रशासन का कहना है कि बच्ची के पिता स्कूल आए और गलत अंदाज में बातचीत की और हंगामा किया। हिंदी न पढ़ाने के सवाल पर उन्‍होंने कहा, बच्ची नर्सरी क्लास में पढ़ती है। इस उम्र के बच्चों को हिंदी पढ़ने-लिखने में दिक्कत होती है।

वहीं जिलाधिकारी का कहना है कि अभिभावक ने शिकायत की है कि उनकी बच्ची को विद्यालय से इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि वो हिज़ाब का प्रयोग नहीं कर रही थी और उसे हिंदी भी नहीं पढ़ाई जा रही है। मामले में जांच के लिए 2 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है, कमेटी की रिपोर्ट पर विधिवत कार्रवाई होगी।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...