10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यपटना में BPSC 67वीं भर्ती के परीक्षार्थियों पर बरसी पुलिस की लाठियां

पटना में BPSC 67वीं भर्ती के परीक्षार्थियों पर बरसी पुलिस की लाठियां

Published on

पटना,

बिहार से एक बार फिर नौकरी मांगने वाले अभ्‍यर्थियों पर पुलिस के लाठीचार्ज की तस्‍वीरें आई हैं. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के परीक्षार्थियों को आज (बुधवार), 31 अगस्त को पुलिस की लाठियां खानी पड़ी. अभ्‍यर्थी एग्‍जाम पैटर्न में हुए बदलाव का विरोध कर रहे थे जिस दौरान पुलिस ने पटना म्‍यूजियम के पास प्रर्दशनकारियों को रोका और फिर लाठियां चलाकर खदेड़ दिया.

बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं BPSC परीक्षा के पैटर्न में बदलाव का छात्र लगातार विरोध कर रहे थे. इसी के चलते आज हजारों छात्र प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरे. पटना में BPSC ऑफिस के सामने अभ्यर्थी परसेंटाइल सिस्टम का विरोध और एक पाली में परीक्षा आयोजित कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे.

प्रदर्शन कर रहे उम्‍मीदवारों की पुलिस से झड़प हो गई जिसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया. लाठीचार्ज में कई छात्रों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है. पुलिस ने अभ्यर्थियों के नेता दिलीप कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि इसी महीने पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया था जिसकी आलोचना हो रही थी.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this