16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेल194 दिनों बाद विराट कोहली के बल्ले से निकली फिफ्टी, बराबर किया...

194 दिनों बाद विराट कोहली के बल्ले से निकली फिफ्टी, बराबर किया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

Published on

दुबई

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एशिया कप मुकाबले में फिफ्टी जड़ दी है। टूर्नामेंट के दूसरे मैच में टीम इंडिया हॉन्गकॉन्ग से मुकाबला कर रही है। हॉन्गकॉन्ग के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत को कप्तान रोहित शर्मा के रूप में पावरप्ले में ही झटका लग रहा। इसके बाद क्रीज पर उतरे विराट कोहली ने सेट होने में समय लिया

6 महीने बाद जड़ी फिफ्टी
विराट कोहली ने फरवरी में भारत के लिए आखिरी अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ 52 रन बनाए थे। हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मैच में उन्होंने धीमी शुरुआत की। एक समय 18 गेंदों पर 15 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने 40 गेंदों पर फिफ्टी पूरी कर ली। वह 44 गेंदों पर 59 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी पारी में एक चौका और 3 छक्का शामिल था।

31वीं 50+ की पारी
विराट कोहली की यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 31वीं 50+ की पारी है। उन्होंने सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 27 अर्धशतक और 4 शतक लगाए हैं। रोहित इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। तेजी से रन बनाने की कोशिश में वह 13 गेंदों पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

हॉन्गकॉन्ग के सामने 193 रनों का लक्ष्य
भारत ने हॉन्गकॉन्ग के सामने जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य रखा है। विराट कोहली और सूर्यकुमार ने तीसरे विकेट के लिये नाबाद 98 रन की साझेदारी निभायी। इनके अलावा केएल राहुल ने 39 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। सूर्या ने तूफानी फिफ्टी जड़ी। उन्होंने 26 गेंदों पर 68 रन बनाए। उनकी पारी की मदद से ही भारतीय टीम 192 रनों तक पहुंच सकी। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 70 रन था।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...