9.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्य‘मुस्लिम से नहीं चाहिए फूड डिलीवरी’, कस्टमर की अजीब रिक्वेस्ट वायरल

‘मुस्लिम से नहीं चाहिए फूड डिलीवरी’, कस्टमर की अजीब रिक्वेस्ट वायरल

Published on

हैदराबाद,

घर पर खाना मंगाने के लिए हम फूड डिलीवरी ऐप्स का खूब इस्तेमाल करते हैं. कई बार स्पेशल इंस्ट्रक्शन देने के लिए नीचे कमेंट भी लिखते हैं, लेकिन तेलंगाना में एक अनोखा मामला देखने को मिला है, जहां एक कस्टमर ने अपने ऑर्डर के साथ कंपनी से रिक्वेस्ट की ‘मुस्लिम व्यक्ति के हाथ से ना भेजें खाना’.कस्टमर की इस रिक्वेस्ट का एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर जहां खूब विरोध हो रहा है, वहीं कार्ति पी. चिदंबरम ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है.

घटना तेलंगाना के हैदराबाद की है, जहां एक कस्टमर ने 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे के दौरान एक फूड डिलीवरी कंपनी से खाना ऑर्डर किया. इस ऑर्डर में उसके महादेवपुरी के घर से 3 किमी की दूरी से खाना ऑर्डर किया. इसी ऑर्डर के स्पेशल इंस्ट्रक्शन में कस्टमर ने लिखा- Don’t want a Muslim delivery person. कस्टमर की इसी रिक्वेस्ट का फोटो वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रया दे रहे हैं.

इसे लेकर तेलंगाना में ऐप और गिग वर्कर्स के एक संगठन के प्रमुख शाइक सलाउद्दीन ने ट्वीट किया और संबंधित कंपनी से कार्रवाई की मांग की. इसी ट्वीट पर कांग्रेस के नेता और शिवगंगा से सांसद कार्ति पी. चिंदबरम ने भी अपनी बात रखी.

उन्होंने लिखा- प्लेटफॉर्म कंपनियां इस मामले में चुपचाप नहीं बैठ सकती. वो धर्म के नाम पर गिग वर्कर्स के साथ हो रही इस तरह की धर्मांधता को देखती नहीं रह सकती, उन्हें देखना होगा कि गिग वर्कर्स को क्या-क्या झेलना होता है. गिग वर्कर्स के अधिकारों की सुरक्षा के लिए ये कंपनियां किस तरह का कदम उठाएंगी?

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...